फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three injured in store pelting in marriage

दो सगी बहनों के निकाह मे हंगामा, पथराव में तीन घायल

Sat, 12 Aug 2017 08:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Sat, 12 Aug 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
Three injured in store pelting in marriage
stone pelting

कछला से सटे गांव पंखियानगला में दो सगी बहनों के निकाह से पहले पड़ोस के युवकों ने मामूली कहासुनी के बाद हंगामा और पथराव कर दिया। पथराव में दुल्हन की बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। भनक लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा करने वाले तीन युवकों को दबोच लिया। बाद में निकाह की रस्में भी अपनी मौजूदगी में रहकर पूरी कराईं। मामला शुक्रवार रात करीब नौ बजे का है। पंखियानगला निवासी कदीर ने अपनी दो बेटियों टीना और सलमा का रिश्ता गांव के ही युवकों से तय किया था। निकाह से पहले कदीर ने खाने का प्रोग्राम भी रखा। प्रोग्राम में मामूली बात पर कदीर और अजमेरी के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि उसी दौरान अजमेरी के छोटे भाई गुल मोहम्मद ने 100 डॉयल कर पुलिस को यह कहकर बुला लिया कि मीट पकाया गया है। पुलिस कर्मियों को मौके पर ऐसा कुछ नहीं मिला। आरोप है कि 100 डॉयल के पुलिस कर्मियों के जाने के बाद अजमेरी और उसके परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। ईंट-पत्थर भी फेंके। पथराव में कदीर की बड़ी बेटी कहकशा, रिश्तेदार औसान और मशरुल मामूली रूप से घायल हो गए। कदीर ने बताया- आरोपियों ने धमकी भी दी निकाह नहीं होने देंगे।हंगामा और पथराव की भनक लगते ही चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर अजमेरी, कामिल और चमन को दबोच लिया गया। पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले ही अजमेरी के साथ मौजूद परिवार वाले और रिश्तेदार खिसक गए।  पुलिस ने उनके नाम-पते जुटा लिए। गिरफ्तार तीनों युवकों का पुलिस ने शनिवार दोपहर में चालान कर दिया। कोर्ट में पेशी को जाते वक्त अजमेरी ने बताया- बात कोई खास नहीं थी। पुलिस को फोन करने पर ही कदीर के घरवाले भड़क गए थे। पुलिस ने अजमेरी पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ भी निरोधात्मक कार्रवाई की है। उधर, सलमा संग विक्रम और टीना संग रुकुमुद्दीन के निकाह के दौरान कार्यक्रम स्थल पर पुलिस का पहरा रहा। बता दें कि निकाह के दौरान अनहोनी से आशंकित वर पक्ष के लोगों ने भी पुलिस ने सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed