फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three houses made from recycled goods by thieves millions

तीन घरों से चोरों ने लाखों का सामान किया साफ

Sat, 03 Sep 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उसावां थाने के गांव अकबरपुर में शुक्रवार रात वारदात
  थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में शुक्रवार रात चोरों ने तीन घरों से नगदी  समेत करीब ढ़ाई लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। चोरी के बाद कुछ खाली  बक्से गांव के पश्चिम में स्थित दुर्गा मंदिर के पास बाग में पड़े मिले।

अकबरपुर  निवासी राजवीर के घर में शुक्रवार रात चोर सीढ़ी लगाकर घुस गए। यहां से  चार सोने की चूड़ी, एक सोने की चेन, दो जोड़ी पाजेव और तीन हजार रुपये साफ  कर दिए। इसके बाद चोरों ने सर्वेश के घर में हाथ साफ किया। यहां भी चोर  सीढ़ी लगाकर घुसे। सर्वेश के घर में हाथ साफ करने के बाद चोरों ने प्रदीप  के घर को निशाना बनाया। यहां से 25 हजार रुपये नगदी और सोने-चांदी के आभूषण  चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने होमगार्ड अरविंद के घर में चोरी की कोशिश  की। जाग हो जाने पर यहां से भाग गए। सुबह होने पर इन लोगों को चोरी के बारे  में जानकारी हुई। खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया, अभी  रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed