{"_id":"585fc8894f1c1b2941eeb063","slug":"three-days-lying-in-katari-the-stranger-s-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन कटरी में पड़ी रही अजनबी की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन कटरी में पड़ी रही अजनबी की लाश
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार को सूचना पर पहुंची परौर पुलिस लाश ले गई
रामगंगा की कटरी में हजरतपुर थाना क्षेत्र की सीमा के गांव भाऊ नगला के पास तीन दिन तक अज्ञात युवक का शव कटरी में पड़ा सड़ता रहा। रविवार को शाहजहांपुर जिले के थाना परौर की पुलिस शव को बरामद करके ले गई। इससे पहले सीमा को लेकर खींचतान चलती रही।
तीन दिन पहले हजरतपुर थाने के गांव भाऊ नगला के लोगों ने कटरी में पड़ी अज्ञात युवक की लाश देखी। पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा भी जलाया गया था। इस बारे में खबर पुलिस को दी गई। चूंकि घटनास्थल शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र का था। ऐसे में हजरतपुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इधर, परौर थाना पुलिस भी इसे नजरअंदाज करती रही। शव को जंगली जानवर और चील-कौवे नोचते रहे। रविवार को परौर थाना पुलिस शव को बरामद कर अपने साथ ले गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
------
कुत्ते बदलबाते रहे थानों की सीमा
दातागंज। कटरी में जिस स्थान पर अज्ञात युवक का शव पड़ा था वह शाहजहांपुर के थाना परौर क्षेत्र में था। कई बार कुत्तों ने शव को खींच कर बिल्कुल हजरतपुर थाने की सीमा तक पहुंचा दिया। बाद में फिर से परौर थाने की सीमा में खींच कर ले गए। तीन दिन तक यह चलता रहा। परौर थाना पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। गांव के लोगों की मानें तो परौर थाना पुलिस यही चाहत थी कि शव हजरतपुर थाने की सीमा में कुत्ते ले जाएं, ताकि छुटकारा मिल जाए।