{"_id":"57ac88bf4f1c1b8e34ee552d","slug":"three-animals-including-eight-bulls-smugglers-caught-a-fugitive","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बैलों समेत तीन पशु तस्कर पकड़े, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ बैलों समेत तीन पशु तस्कर पकड़े, एक फरार
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पशु तस्करी के मामले में चारों केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गोवंशीय पशुओं की तस्करी के लिए बदनाम दातागंज क्षेत्र में गुरुवार को एक बार फिर आठ बैलों को पकड़ लिया गया। साथ ही तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक फरार हो गया। चारों पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
दातागंज क्षेत्र के गांव गाजीपुर के पास चार लोगों को आठ बैल ले जाते हुए ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने उन लोगों से पूछताछ की तो वे घबरा गए। इस पर ग्रामीणों ने उन लोगों को पकड़ लिया और बैल कब्जे में ले लिए। इसमें खानपुर दया का सुरेंद्र भाग निकला, जबकि खानपुर दया के ही मुकेश, नन्हे और मलिकपुर बुधा के रक्षपाल को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ पशु तस्करी का मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया है। पशु तस्करों ने कुबूल किया कि वे लोग पशुओं को तस्करी के लिए ले जा रहे थे।
------
पकड़े तीन लोग हैं कैरियर
दातागंज। पशु तस्करी में पकड़े गए तीन लोग 'कैरियर' बताए जा रहे हैं। इन लोगों को पशु एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में प्रति पशु एक हजार रुपये दिए जाते हैं। रोजाना करीब दो पशु ले जाते हैं, जिससे उन लोगों को दो हजार रुपये की आमदनी हो जाती है। वहीं इस गैंग के पशु तस्करी अब भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।