फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Thieves run in two houses, stealing thousands of items

दो घरों में चोरों का धावा, हजारों का सामान चोरी

Thu, 23 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर।
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर। Updated Thu, 23 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Thieves run in two houses, stealing thousands of items
चोर
- पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

बुुधवार रात चोरों ने चंदीनगला गांव में दो घरों को अपना निशाना बनाया। किसी तरह घर में घुसे चोर माल साफ करते रहे और परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। जब चोर समान समेटकर भागे तो परिजन आहट होने पर जाग गए। मामले की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

घटना बुधवार की रात क्षेत्र के गांव चंदीनगला में हुई। चोरों ने सबसे पहले रात करीब डेढ़ बजे गांव निवासी पप्पू के घर को निशाना बनाया। पप्पू का आरोप है कि वह अपने परिजनों के साथ सो रहा था। इसी बीच रात में चोर उसके घर में घुस आए। चोर उसकी पैंट की जेब में रखे पांच हजार रुपये और मोबाइल निकालने के बाद पलंग पर सो रही पत्नी रेनू शर्मा के कान से कुंडल निकालने लगे। कुंडल निकालते समय रेनू की आंख खुल गई और वह चीखने लगीं। इसी बीच चोर को उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया। इसके बाद चोरों ने गांव में रात करीब ढाई बजे भाईलाल के घर को निशाना बनाया। भाईलाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी प्रीति और बच्चे के साथ सो रहा था। किसी समय चोर उसके घर में घुस गए और पत्नी के पैर की पायल और कुंडल निकाल लिए। इसी बीच उनकी पत्नी जाग गईं। शोर होने पर चोर मौके से भाग गए। इसके बाद जब पत्नी ने घर में देखा तो बक्सा गायब था। सुबह पता चला कि चोरों ने गांव के बाहर रामसिंह के अरहर के खेत में ले जाकर बक्से में रखे चांदी के खडु़आ, जंजीर और कुछ सामान निकालकर उसे वहीं फेंक दिया। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर इंद्रेश सिंह ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश को जाल बिछा दिया गया है। माना जा रहा है कि चोर गांव के हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed