फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Theft of lakhs from the farmer's house

किसान के घर से लाखों की चोरी

Fri, 04 Aug 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।    
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।     Updated Fri, 04 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs from the farmer's house
चोरी
उझानी के पथरघटा गांव में बृहस्पतिवार रात हुई घटना            
विज्ञापन

              
चोरों ने बृहस्पतिवार रात पथरघटा गांव में एक किसान के घर को अपना निशाना बनाया। दीवार के सहारे घर में घुसे चोर करीब चार लाख रुपये का माल समेट ले गए।   
किसान धर्मसिंह वर्मा के परिवार वाले तड़के जागे तो कमरों के दरवाजे खुले मिले। कमरों में अलमारी और संदूक में सामान बिखरा पड़ा देख गृहस्वामिनी रोशनी और उसकी सास मंगो देवी को चोरी का अहसास हो गया। धर्मसिंह एक दिन पहले ही रिश्तेदारी में गया था। घर में चोरी की खबर मिलते ही वह सुबह लौट आया। धर्मसिंह ने बताया-दरवाजे के रास्ते चोरों का घुसना मुश्किल था। छत पर चढ़कर चोरों ने अंदर घुसने के लिए सीड़ियों का सहारा लिया। घटना को अंजाम देने के बाद चोर उसी रास्ते खिसक गए।                   
विज्ञापन

घटना के बाद चोरों का सुराग लगाने के लिए ग्रामीणों ने भी खोजबीन की लेकिन घर के आसपास और रास्ते में ऐसा कोई क्लू नहीं मिला जो चोरों तक पहुंचाता। गृहस्वामी ने बताया- चोरी गए जेवरात में सोने की दो चेन, दो टीका, झुमकी, चार चूड़ियां, पांच अंगूठी, चांदी की तगड़ी, बिछुआ, कमर का गुच्छा और दो खडुआ शामिल हैं। 45 हजार रुपया नकद भी चोर निकाल ले गए। धर्मसिंह दोपहर में कोतवाली पहुंचे। उसने पुलिस को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया। पुलिस ने गृहस्वामी की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

      
तीन महीने में लंबी हो गई चोरियों की फेहरिस्त                   
उझानी। नगर समेत कोतवाली में क्षेत्र में तीन महीने के दौरान यूं तो डेढ़ दर्जन घरों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन बड़ी घटनाओं पर गौर करें तो 30 मई की रात हजरतगंज निवासी भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप ठाकुर, 21 जून को कुआडांडा गांवनिवासी सैनिक प्रमोद शाक्य, दो दिन बाद भदवारगंज में सोनू मौर्य की दुकान, दो जुलाई को गौतमपुरी मोहल्ले में शिक्षक सोनू वालिया और 12 जुलाई का बहादुरगंज मोहल्ले में व्यापारी महेशचंद्र साहू के घर और मकान से चोर लाखों रुपये का माल और नकदी समेट ले गए थे। यही नहीं, चोरों ने गौतमपुरी के वीरपाल,  किलाखेड़ा मोहल्ले के आकाश शर्मा, भाजपा नेता अमित प्रताप सिंह के कार्यालय, अहीरटोला के ओमपाल, पिपरौल में सीमेंट विक्रेता नरेश गुप्ता आदि को भी इस दौरान शिकार बना लिया था। चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने से आहत व्यापारी महेश साहू का कहना है कि चोरों के पकड़े जाने पर ही घटनाओं पर अंकुश लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed