फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   theft in house, thousands taken away

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, हजारों का माल समेटा

Sat, 17 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sat, 17 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
theft in house, thousands taken away
चोरी - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव जसमा में बंद पड़े एक घर की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने यहां से हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। चोरी के बारे में पता लगने पर शुक्रवार को गृह स्वामी घर पहुंचा। रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

उसावां थाने के गांव जसमा का महेश परिवार के साथ राजस्थान गया हुआ था। यहां उसके घर में ताला पड़ा था। गुरुवार की रात चोर दीवार फांद कर उसके घर में घुस गए। इसके बाद कमरों के ताले तोड़ लिए। यहां से बक्सों में रखे दो जोड़ी कुंडल, पायल, चांदी की हंसली, गुच्छा आदि समेत करीब 80 हजार रुपये साफ कर दिए। शुक्रवार सुबह चोरी के बारे में पड़ोसियों को पता लगा। इन लोगों ने फोन पर महेश को सूचना दी। शनिवार को महेश यहां पहुंच गया। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed