फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   theft attack in bike agency

हाईवे किनारे होंडा बाइक के शोरूम में चोरी

Fri, 30 Oct 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 30 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
theft attack in bike agency
बरेली-आगरा रोड पर इंदिरा चौक के पास अंशुल गुप्ता और अभिषेक रस्तोगी का होंडा बाइक का शोरूम है। गुरुवार रात शोरूम के पीछे की दीवार में लगे रोशनदान को काटकर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने शोरूम में रखी तिजोरी तोड़कर 25 हजार रुपये साफ कर दिए। शुक्रवार को जब शोरूम खोला गया तब चोरी का पता लगा। गनीमत रही कि चोर शोरूम में रखी बड़ी तिजोरी को खोलने में सफल नहीं हो सके। इस तिजोरी में करीब 10 लाख रुपये रखे थे। चोरों ने हजारों रुपये के कल-पुर्जे भी ले गए।
विज्ञापन

रोशनदार के सहारे शोरूम में घुसने के बाद चोर इसी रास्ते से निकल गए। खबर मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस ने मौका मुआयना किया। शोरूम स्वामी के मुताबिक नगदी समेत चोर करीब एक लाख रुपये का माल ले गए।
विज्ञापन


मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि चोर शोरूम के अंदर की स्थिति से वाकिफ थे। -आरएस धामा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed