फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   theft again in shop and house

दुकान-मकान से फिर माल उड़ाया

Wed, 02 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 02 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
theft again in shop and house
चोरी - फोटो : अमर उजाला
चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार रात चोरों ने राजनगर कालोनी निवासी सफाई कर्मी के घर का निशाना बना लिया। खाली पड़े घर का ताला तोड़ कर चोर जेवरात समेत नकदी समेट ले गए। पंखा रोड पर खोखानुमा दुकान से बीड़ी-सिगरेट और पान मसाले पैकेट भी चोर निकाल ले गए।
विज्ञापन

मानकपुर रोड स्थित राजनगर कालोनी निवासी धनपाल समेत उसके घरवाले मंगलवार सुबह में घर का ताला डाल कर भैय्यादूज के लिए बाहर चले गए थे। सुबह में घर का ताला टूटा देख पड़ोसी ने धनपाल को कॉल कर बुला लिया। गृहस्वामी धनपाल ने घर में देखा तो कीमती सामान और जेवरात के अलावा करीब 50 हजार रुपया गायब थे। संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र के गांव ईसमपुर डांडा में तैनात सफाई कर्मी धनपाल ने पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने आसपास इलाके में छानबीन भी की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया। करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताते हुए धनपाल ने रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार रात चोरों ने पंखारोड पर राकेश शर्मा की खोखानुमा दुकान में नकब लगाकर सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला के पाउच समेत गुल्लक से नकदी समेट ली। राकेश को भी चोरी की भनक सुबह में लगी। राकेश की दुकान से 35 हजार रुपये का सामान गया है। बता दें कि सोमवार से अब तक चोरों ने चार स्थानों पर घटनाओं को अंजाम दिया। दोपहर में पंजाबी कालोनी निवासी शिक्षक रामप्रकाश शर्मा के घर से करीब चार लाख रुपये का माल उड़ाने के बाद रात में किलाखेड़ा मोहल्ले में तुलसीराम मथुरिया के घर में हाथ साफ कर लिया था। चोरी की सिलसिलेवार घटनाओं से नागरिक भी दहशत में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने खंगाला पुराना रिकार्ड
उझानी। शिक्षक रामप्रकाश शर्मा समेत चारों स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं के बाद अचानक से बेचैन पुलिस ने चोरों तक पहुंचने के लिए हर हथकंडा अपनाना शुरू कर दिया। पुलिस ने आपराधिक प्रवृति के लोगों और युवकों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए बुधवार को छानबीन की। पुरानी घटनाओं में लिप्त रहे युवकों का भी रिकार्ड खंगाला गया। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने संदिग्ध नजर आने पर तीन-चार युवकों से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed