फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man fell from the roof Death, murder charges

छत से गिरकर युवक की  मौत, हत्या का आरोप

Wed, 27 Jul 2016 11:28 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पिता ने दर्ज कराया पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा
गांव रसूलपुर का मामला, हेड इंजरी से मौत होने की पुष्टि

 थाना सिविल लाइंस के गांव रसूलपुर में मंगलवार रात संदिग्ध हालात में छत से गिरकर कुलदीप वर्मा उर्फ रिंकू की मौत हो गई। उसके पिता बेचे ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इसे पेशबंदी से जोड़कर देख रही है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह भी हेड इंजरी दर्शाई गई है। 
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी कुलदीप वर्मा उर्फ रिंकू (32) शहर के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। मंगलवार रात वह शराब पीकर घर लौटा था। रात में करीब 11 बजे वह अपने घर की दूसरी मंजिल पर सोने चला गया। रात में वह छत से गिर गया। परिवार वाले रात में ही उसे अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पिता बेचे का आरोप है कि गांव के ही मकेवल राम, जागन लाल, मनोहर पुत्र वीर सहाय, रामऔतार पुत्र केवल राम, सुरेंद्र पुत्र जागन लाल ने कुलदीप को छत से नीचे फेंक दिया। 
विज्ञापन

आरोप है कि करीब एक महीने पहले इन लोगों ने कुलदीप से मारपीट की थी। इसी को लेकर यह लोग रंजिश मानते थे। मंगलवार रात पड़ोसी के घर के रास्ते यह उसकी छत पर आ गए। सभी ने पहले तो कुलदीप को पीटा। बाद में उसे छत से फेंक दिया। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हेड इंजरी बताई गई है। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। मामले को पेशबंदी से जोड़कर देखा जा रहा है। कुलदीप के दो बेटे और दो बेटियां हैं। पत्नी विमलेश का रो-रोकर का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक पड़ताल में पता लगा है कि छत पर जाने का दूसरा कोई रास्ता नहीं है। गांव के लोगों ने बताया है कि मृतक शराब पीने का शौकीन था। शराब के नशे में ही छत पर गया था। उसकी गिरने से मौत हुई है। आगे की जांच की जा रही है।
-अशोक कुमार, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed