{"_id":"5915d7e34f1c1b647f85105f","slug":"the-woman-was-strangled-after-her-misdeeds","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद महिला को गला घोटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के बाद महिला को गला घोटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/ इस्लामनगर (बदायूं)।
Updated Fri, 12 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
दुराचार के बाद हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं के गांव में दरिंदगी के साथ हुई वारदात, हत्यारे का पता नहीं
पोस्टमार्टम में लिवर फटा और पसलियां टूटी मिलीं
इस्लामनगर थाने के एक गांव में गुरुवार रात घेर में सो रही महिला की दुष्कर्म के बाद गला घोटकर हत्या कर दी गई। महिला को दरिंदगी से मारा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला का लिवर फटा हुआ था और पसलियों समेत कई हड्डियां भी टूटी मिली हैं। चेहरे और पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोटों और खरोंचों के निशान थे। महिला की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव की 40 वर्षीय महिला का पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। महिला अपनी तीन बेटियों के साथ रह रही थी। रात में महिला की बेटियां घर पर सोती थीं और वह घेर में जानवरों की रखवाली के लिए सोती थी। गुरुवार रात भी वह घेर में सोई हुई थी। रात में किसी वक्त घेर में कोई दरिंदा घुस आया। उसने पहले तो महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह जब उसकी बेटी घेर में पहुंची तो देखा कि मां का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके गले में रस्सी का फंदा बंधा हुआ था। बेटी ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई।
एसएसपी चंद्र प्रकाश ने एपी देहात संजय राय और सीओ बिसौली के साथ मौका मुआयना किया। हत्यारे का अभी पता नहीं लगा है। एसएसपी ने थाना पुलिस को वारदात का जल्द खुलासा करने का आदेश दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोटा जाना बताई गई है। महिला के सीने, गालों, पैरों और पेट पर नाखूनों के निशान थे। उसके गालों पर दांतों से काटा भी गया था।