फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The two sides threw stones and firing, one injured

दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग, एक घायल

Sun, 11 Sep 2016 12:48 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हर के मोहल्ला शहवाजपुर में जनरेटर को लेकर विवाद
शिक्षक समेत दो लोग कोतवाली पुलिस की हिरासत में

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहवाजपुर में शनिवार दोपहर दो पक्षों के बीच जनरेटर को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि पहले तो दोनों ओर से पथराव हुआ। बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर नाजायज असलहों से फायरिंग की। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। गोली लगने से रवि नाम का युवक घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने एक शिक्षक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहवाजपुर का पंकज वर्मा बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक है। कुछ दिन पहले उसने अपने घर पर जनरेटर लगवाया था। जनरेटर को लेकर पड़ोस के रवि नाम के युवक से पंकज का विवाद हो गया। इस पर रवि पक्ष के सर्वेश, नीरज आदि ने पंकज पक्ष के लोगों पर पथराव कर दिया। पंकज पक्ष की ओर से भी पथराव किया गया। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने नाजायज असलहे निकाल लिए। दोनों ओर से कई फायर हुए। गोली लगने से रवि जख्मी हो गया। पंकज और उसका भाई नीरज भी जख्मी हुए हैं। रवि को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह इलाका मिश्रित आबादी का होने की वजह से यहां दहशत फैल गई। दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

----
त्योहारी सीजन में लहराए नाजायज असलहे
बदायूं। त्योहारी सीजन में एक ओर पुलिस प्रशासन शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी ओर दबंग खुलेआम नाजायज असलहे लहरा रहे हैं। दोनों पक्षों से नाजायज असलह बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं होगा। रवि को लगी गोली 32 बोर की बताई जा रही है। ऐसे में यह कहना भी गलत नहीं है कि हमलावरों ने पिस्टल का इस्तेमाल किया है। रवि की ओर से भी नायायज असलहों से फायरिंग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मामले में जांच की जा रही है। पता लगा है कि दोनों पक्ष एक ही खानदान से ताल्लुक रखते हैं। इनमें अक्सर झगड़ा होता रहता था। कुछ लोगों के खिलाफ पूर्व में 151 की कार्रवाई भी की जा चुकी है।-एसपी उपाध्याय, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed