फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The team will continue to investigate illegal speed breakers

नियम विरुद्ध बने स्पीड ब्रेकर्स की टीम करेगी जांच

Sun, 28 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sun, 28 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
The team will continue to investigate illegal speed breakers
स्पीड ब्रेकर्स की टीम करेगी जांच - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में ऐसे 19 स्थानों को दुर्घटना बाहुल्य स्थान, ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया है। जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने पांच सदसीय टीम गठित कर सभी स्थानों का फिर स्थलीय निरीक्षण कर दुर्घटनाएं घटित होने के कारण की जानकारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मानक से विपरीत कहां कहां ब्रेकर बनाए गए हैं? समिति एक माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे, जिससे खामियों को दूर कराया जा सके। 
शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा ऐसा भी हो सकता है कि रोड़ पर अतिक्रमण हो, घुमाव ज्यादा हो या ट्रांसफार्मर अथवा कोई ऐसा निर्माण हो, जिसके कारण एक ही स्थान पर अधिक दुर्घटनाएं घट रही हों। समिति के सदस्यों ने जनपद के तमाम स्थानों पर नियम विरुद्ध स्पीड ब्रेकर बने होने की जानकारी दी, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित सीओ, एसडीएम, एसओ, एआरटीओ और पीडब्लूडी के अभियंता की एक पांच सदसीय टीम गठित करते हुए हिदायत दी कि एक माह दोनों में रिपोर्ट तैयार कर समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाए, जिससे इन खामियों को दूर कराया जा सके। जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन चौराहे से ओवरब्रिज की दोनों ओर नाले पाटकर रोड चौड़ा करने को एस्टीमेट तैयार करने के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। एसपी सिटी अनिल कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव तथा नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव से कहा कि यातायात व्यवस्था को दृृृष्टिगत रखते हुए वहां लगने वाले ठेले तथा टेंपों आदि को हटवाकर रोड साफ कराया जाए। 
विज्ञापन

00
जनपद में बनाया जाएगा आटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक
बदायूं। जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने निर्णय लिया गया कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पूर्व चालकों के टेस्ट के लिए आटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक की स्थापना कराई जाए। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को निर्देश दिए हैं कि पांच एकड़ नि:शुल्क सरकारी भूमि की तलाश कर परिवहन विभाग को आवंटित करने की कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक में सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता को इंटर और डिग्री कॉलेजों में जागरूकता शिविर आयोजित कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में सीओ सिटी आनंद कुमार पांडे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और बस तथा ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed