फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The stolen car was parked in Ujani Haryana

उझानी में खड़ी मिली हरियाणा से चोरी कार

Sun, 24 Jan 2016 11:34 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Sun, 24 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने चोरी की सेंट्रो कार बरामद की है। कार के चेसिस नंबर को ट्रेस कराया गया तो वह हरियाणा में फरीदाबाद के जितेंद्र की निकली। जितेंद्र की कार पिछले दिनों चोरी हो गई थी। कार बरामद कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को रविवार तड़के बाईपास पर स्लेटी कलर की सेंट्रो कार मिली। कार पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। कार को कोतवाली लाने के बाद पुलिस ने चेसिस नंबर के आधार पर उसके मालिक का भी पता लगा लिया। कोतवाल गोपीचंद्र यादव के मुताबिक, कार हरियाणा में फरीदाबाद के थाना फरीदाबाद ओल्ड के सिद्दीकबाड़ा निवासी जितेंद्र की है। कोतवाल ने थाना ओल्ड के इंस्पेक्टर से भी बात की। बताया कि जितेंद्र की कार चोरी का मामला दर्ज है। कार पिछले दिनों फरीदाबाद से ही चोरी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस हालांकि कार चोरों के बारे में जानकारी हासिल नहीं कर पाई, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इलाके के कुछेक लोग हरियाणा और दिल्ली की कारों की खरीद-फरोख्त के धंधे से जुड़े हैं। काफी हद तक संभव हे कि फरीदाबाद से चोरी करके कार को यहां लाते वक्त चोरों को पकड़े जाने की भनक लग गई हो। कोतवाल ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस के जरिये कार मालिक जितेंद्र को बरामदगी के बारे में अवगत करा दिया गया है। पुलिस ने कार चोरों की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed