{"_id":"57ee77594f1c1bcb4b573c4d","slug":"the-punks-in-kadrchauk-assault-robbery-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरचौक में बदमाशों का धावा, लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कादरचौक में बदमाशों का धावा, लाखों की लूट
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट
कस्बे के एक घर पर नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर नगदी समेत करीब दो लाख रुपये का माल लूट लिया। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना तो किया, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घटना गुरुवार रात की है।
कादरचौक कस्बे में ही कमरुल का घर है। गुरुवार रात नकाबपोश आठ-नौ बदमाश उसके घर में घुस आए। सभी बदमाश हसलहों से लैस थे। बदमाशों ने पूरे परिवार को असलहों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद इत्मिनान से पूरा घर खंगाला। यहां से चोर 27 हजार रुपये नगदी, जेवर और जरूरी सामान समेत करीब दो लाख रुपये का माल लूट कर ले गए। सुबह होने पर घटना की खबर पुलिस को दी गई। कादरचौक थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। हालांकि, अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एसओ रुकुमपाल सिंह का कहना है कि इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है।