फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The procession of Dalit gherry domineering Yadav, beaten to the wedding

दबंग यादवों ने घेरी दलित की बारात, बारातियों को पीटा

Fri, 08 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 08 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
The procession of Dalit gherry domineering Yadav, beaten to the wedding
पीटा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दूल्हा समेत कई लोगों को आईं चोटें
पुलिस ने नहीं दर्ज की मामले की रिपोर्ट

 इस्लामनगर थाने के गांव सैफुल्लागंज में दबंग यादवों ने दलित के घर आई बारात को गाजे-बाजे के साथ चढ़ने से रोक दिया। विवाद बढ़ा तो यादवों ने दूल्हा समेत कई बारातियों को पीटा। इसमें कई लोग चोटिल हो गए। घटना के बाद दलित बिरादरी के लोग दहशत में हैं। देर शाम तक पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
संभल जिले के थाना रजपुरा के गांव रायपुर मोहकम निवासी नेकसे के बेटे नीरज की शादी इस्लामनगर थाने के गांव सैफुल्लागंज निवासी सोहनपाल जाटव की बेटी रीना से तय हुई थी। दिन में ही शादी की रस्में पूरी होकर शाम को बारात विदा होनी थी। बारात का वक्त दिन का रखा गया था। शुक्रवार दोपहर बारात सैफुल्लागंज पहुंची। बताते हैं कि गाजे बाजे के साथ जब बारात जाने लगी तो दबंग यादवों ने उसे रोक दिया। कहासुनी बढ़ी तो इन लोगों ने दूल्हा नीरज समेत कई बारातियों को पीट दिया। लोगों ने किसी तरह से भाग कर जान बचाई। आरोप है कि दबंगों ने कइयों के रुपये भी छीन लिए। पिटे बाराती थाने पहुंचे। सोहनपाल जाटव की ओर से नामजद तहरीर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अब तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इधर, घटना के बाद गांव के दलितों में खौफ है।
विज्ञापन


बारात में रंगशाला को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। खौफ जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सीपी सिंह, एसओ इस्लामनगर

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed