फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The merchant bank Son missing

बैंक गया व्यापारी का बेटा लापता

Mon, 27 Jun 2016 11:43 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 27 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
घर से बैंक जाने की कहकर निकला नगर के प्रमुख व्यापारी हृदेश गोयल का बेटा रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। घरवालों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। शाम को व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंचे घरवालों ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

स्टेशन रोड निवासी हृदेश गोयल का यहां कछला रोड बाजार में सराफा प्रतिष्ठान है। उनका 35 वर्षीय पुत्र सचिन गोयल सोमवार प्रात: 10 बजे घर से निकला। बाद में वह पूर्वाह्न में बैंक गया। बैंक में उसे कोई काम था। दोपहर बाद तक ब वह घर नहीं लौटा तो पिता ने सचिन के नंबर पर कॉले की। सेलफोन स्विच ऑफ आया। भनक लगते ही कई व्यापारी उनके प्रतिष्ठान पर पहुंच गए। ह्रदेश ने उन्हें भी सचिन के लापता होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

अपराह्न तक सचिन के बारे में कोई सुराग नहीं लगने पर पिता समेत कई व्यापारी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल गोपीचंद यादव को बताया कि सचिन का नंबर बंद होने की वजह से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पिता की मानें तो उनके और सचिन के एक दोस्त भाजपा नेता के नंबर पर कई मिस्ड कॉल आई हैं। पुलिस ने गुमशदगी दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।  कोतवाली पहुंचे व्यापारी में सचिन के घरवालों के अलावा व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार बंसल, मनोज गोयल, राजीव गोयल, अवधेश वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed