फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Enhanced animal trafficking , three 21 cattle stations holding

फिर बढ़ी पशु तस्करी, तीन थानों में 21 पशु पकड़े

Sun, 29 Mar 2015 11:46 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 29 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करी की घटनाओं में फिर से इजाफा होने लगा है। रविवार को उघैती, इस्लामनगर और सहसवान में पुलिस ने वध के लिए ले जाए जा रहे 21 प्रतिबंधित पशु बरामद किए हैं। सहसवान में दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। उघैती और इस्लामनगर थाने में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस चकमा देकर भागे तस्करों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पशुओं से भरा पिकअप वाहन पलटा
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव करनपुर के पास प्रतिबंधित पशुओं से भरा हुआ पिकअप वाहन पलट गया। हादसे के बाद वाहन में सवार तस्कर भाग गए। पुलिस ने वाहन से 10 पशु बरामद किए हैं। इनको ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दिया गया है। पशुओं से भरा यह वाहन इस्लामनगर से उघैती की ओर जा रहा था। इस्लामनगर पुलिस इसका पीछा कर रही थी। करनपुर गांव के पास चालक संतुलन खो बैठा। इससे वाहन खाई में पलट गया। हादसे में किसी पशु की मौत नहीं हुई। मौके से भागे तस्करों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पिकअप वाहन में मिले छह पशु
इस्लामनगर। वध को ले जाए जा रहे प्रतिबंधित पशुओं से भरे पिकअप वाहन को पुलिस ने पकड़ लिया। मौका पाकर तस्कर फरार हो गए। वाहन से पुलिस ने छह पशु बरामद किए हैं। रविवार सुबह इस्लामनगर पुलिस रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध पिकअप वाहन पुलिस को दिखा। वाहन चालक ने जैसे ही पुलिस को देखा उसने वाहन रोक लिया। इसमें बैठे दो लोग उतर कर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो इसमें छह प्रतिबंधित पशु बरामद हुए। अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच पशु पकड़े दो लोगों के खिलाफ मुकदमा
सहसवान। पुलिस ने वध के लिए ले जाए जा रहे पांच प्रतिबंधित पशु पकड़ लिए। मौका पाकर तस्कर भाग गए। भूरा और मोहल्ला काजी निवासी शमी के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। भूरा और काजी नाम के कसाई पशुओं को अमनपुर की ओर से जा रहे थे। रास्ते में पुलिस को देखकर यह पशुओं को छोड़कर भाग गए। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पशुओं को लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed