{"_id":"5736150a4f1c1bf5069198bb","slug":"the-dispute-over-a-cricket-match-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच को लेकर विवाद, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेट मैच को लेकर विवाद, पथराव
ब्यूरो उझानी।
Updated Sat, 14 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- दो दुकानों में की कई तोड़फोड़, चार लोग घायल
- पथराव के बाद इलाके में तनाव, पुलिस तैनात
क्रिकेट मैच को लेकर शुक्रवार रात विवाद भड़क गया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव हुआ। दो दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई। पथराव और मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। इनको जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव है।
नगर के मोहल्ला पठान टोला निवासी ताहिर (20) पुत्र कल्लू शाह, जाहिद (23) पुत्र कल्लू शाह, आसिम उर्फ भोला (24) पुत्र असलम और गद्दी टोला के असगर (25) पुत्र गद्दी टोला की दुकानें मानकपुर रोड पर हैं। पुलिस की मानें तो दोनों पक्षों में क्रिकेट मैच को लेकर दिन में विवाद हो गया था। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे जाहिद और असगर के बीच खूब तनातनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पथराव में ताहिर, जाहिद, आसिम और असगर घायल हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की दो दुकानों में तोडफ़ोड़ भी की।
पथराव से इलाके में तनाव फैल गया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत किया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। तनाव के मद्देनजर यहां पुलिस तैनात कर दी गई है। अभी किसी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
स्थिति पूरी तरह से शांत है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों ने शांति व्यवस्था खराब की है सभी को जेल भेजा जाएगा।
-गोपीचंद्र यादव, इंस्पेक्टर उझानी