{"_id":"0849e902b42c161179e09dc4d2c1afbb","slug":"the-death-of-two-children-drowned-in-rain-gutter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाती नाले में दो बच्चों की डूबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरसाती नाले में दो बच्चों की डूबकर मौत
दातागंज।
Updated Sat, 11 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाती नाले में डूबकर दो बालकों की मौत हो गई। घटना दातागंज के गांव काजीखेड़ा में हुई। गांव वालों को दो घंटे बाद दोनों की लाश एक किलोमीटर दूर मिलीं। खबर मिलने पर तहसीलदार सतीश कुमार ने गांव पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली। एसडीएम ओपी तिवारी ने बालकों के परिवार वालों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया है।
दातागंज के गांव काजीखेड़ा निवासी ओमकार की 12 वर्षीय पुत्री सीमा उर्फ शिवानी और नरेश का 12 वर्षीय पुत्र जयवीर शुक्रवार को गांव के बाहर पशुओं को चराने गए थे। गांव से कुछ दूरी पर ही एक बरसाती नाला है। दोनों के जानवर यह नाला पार करके दूसरी ओर चले गए। शिवानी और जयवीर नाला पार कर उस ओर से पशुओं को लेने जा रहे थे। बरसाती नाले में पानी के तेज बहाव में दोनों बह गए। शोर-शराबा होने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने देखा तो बचाने में जुट गए। काफी कोशिश के बाद भी दोनों को बचाया नहीं जा सका। वह बालक नाले में डूब गए। दो घंटे के बाद एक किलोमीटर दूर दोनों की लाश मिलीं। शिवानी चार बहन और पांच भाइयों में सबसे छोटी थी। जयवीर तीन भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद दोनों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। दो बच्चों की मौत से गांव में भी मातम पसर गया है।