{"_id":"57f14ff54f1c1bd31c5748d7","slug":"the-death-of-the-young-man-drowned-in-the-pit-near-ramganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा के पास गड्ढे में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामगंगा के पास गड्ढे में डूबकर युवक की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछली पकडने गया था चुटमुरी का सुभाष ठाकुर
रामगंगा के पास गड्ढे में मछली पकड़ रहे सुभाष नाम के युवक की डूबने से मौत हो गई। उसके शव की शिनाख्त काफी देर बाद हो सकी। घटना रविवार दोपहर हुई।
दातागंज कोतवाली के गांव चुटमुरी निवासी सुभाष ठाकुर (40) रविवार को अपने एक रिश्तेदार के साथ रामगंगा के पास गड्ढों से मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया। इससे वह गहरे गड्ढे में गिर गया। आस-पास पशु चरा रहे बच्चों ने शोर मचाया। इस पर गांव के लोगों ने मौके पर पहुंच कर उसे बाहर निकाला। तब तक सुभाष की मौत हो चुकी थी। उसके एक रिश्तेदारी ने शव की शिनाख्त की। कुछ दूरी पर ही सुभाष की बाइक भी खड़ी मिली है।