फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The common way to capture Try stir

आम रास्ते पर कब्जे की कोशिश पर हंगामा

Mon, 16 Mar 2015 07:53 PM IST
Ujani
Ujani Updated Mon, 16 Mar 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन

नझियाई मोहल्ले में आम रास्ता पर सोमवार सुबह कब्जा करने की नीयत से शुरू कराए गए निर्माण कार्य को लेकर बवंडर मच गया। आसपास इलाके के  लोगों ने हंगामा कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है।

विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नझियाई निवासी गुड्डू के घर से कछला रोड बाजार की ओर निकलता है। आरोप है कि सुबह में एक ही परिवार के दो-तीन लोगों ने रास्ते में नींव खुदवा कर उसे भरवाने की कोशिश की तो लोग विरोध पर उतर आए। दोनों पक्ष के लोगों में जमकर कहासुनी हुई। मारपीट की नौबत भी आ गई। इसी बीच शौकीन शाह ने कोतवाली जाकर पुलिस को अवगत कराया। शौकीन ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए तहरीर भी सौंप दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो निर्माण कार्य चल रहा था। ज्यादातर लोग विरोध कर रहे थे, सो पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही पैमाइश होने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं करने की हिदायत भी दी है। इस बीच, नगर परिषद कार्यालय में भी इसकी शिकायत की गई है। हंगामा करने वालों में फरमान, फैय्याज, मुश्ताक, पप्पू, मुन्ने, नौशे अली, दूल्हे शाह और इमाम हुसैन आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed