{"_id":"39bdab7b70b3a71f9e9d9ef7cb495496","slug":"the-broad-daylight-rural-40-lakh-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण से दिनदहाड़े 40 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण से दिनदहाड़े 40 हजार रुपये लूटे
Ujani
Updated Mon, 22 Jun 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली से घर लौटते वक्त रोडवेज सब से उतरे ग्रामीण से दिनदहाड़े 40 हजार रुपया लूट लिए गए। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश भी उसी बस से उतरे थे।
घटना सोमवार दोपहर की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर निवासी यादराम मौर्य दिल्ली में काम करता है। दिल्ली से वह रोडवेज बस से चला। बरी वाले बाईपास पर वह जैसे ही उतरा पीछे उसका हाथ दो बदमाशों ने पकड़ लिया। बदमाश भी उसी बस में सहसवान से सवार हुए थे। बदमाशों ने यादराम से 40 हजार रुपये की नकदी छीन ली। उसने शोर मचाया तो उनमें से एक बाजार, तो दूसरा अंबेडकर चौराहे की ओर भाग गया। शोरगुल पर चीता मोबाइल ड्यूटी पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने यादराम से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। यादराम को साथ लेकर पुलिस कर्मियों ने बदमाशों की तलाश भी की लेकिन सफलता नहीं मिली।