फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tempo driver murdered bodies dumped

टेंपो चालक की हत्या कर शव फेंका

Mon, 25 Jul 2016 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 25 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tempo driver murdered bodies dumped
टेंपो चालक की हत्या कर शव फेंका - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

रमनगला के जंगल में सोमवार सुबह पड़ा मिला युवक का शव
शरीर पर खरोंच और चोट के निशान, गला पड़ा था नीला

 घर से दवा लेने को निकले टेंपो चालक अवधेश श्रीवास्तव का शव सोमवार को रमनगला गांव के एक खेत में मिला। युवक के शरीर पर खरोंच और चोट के निशान थे। गला नीला पड़ा था। इसे देखकर उसकी हत्या कर शव फेके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। उसके परिवार वाले किसी से भी रंजिश होने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में ग्रामीण की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। 
रमनगला गांव में सोमवार सुबह करीब दस बजे खेतों पर काम करने गए लोगों ने एक युवक का शव अलापुर निवासी तुलाराम के खेत में पड़ा देखा। ये खबर फैलते ही तमाम लोग मौके पर आ गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। युवक के सीने पर बायीं तरफ रीता नाम गुदा हुआ था। पैंट की जेब में दस रुपये और दवाई मिली। देखने पर लग रहा था कि मरने पहले उसकी हत्यारों से गुत्थम-गुत्था हुई होगी। उसके कपड़े कीचड़ से सने हुए थे। एक पैर पर गहरी चोट थी। कई घंटे बाद शव की शिनाख्त गांव ढका निवासी अवधेश श्रीवास्तव (19) पुत्र रामपाल के रूप में हुई। 
विज्ञापन

थाने आए परिवारीजनों ने बताया कि अवधेश टेंपो चलाता था। दो दिन से उसे बुखार आ रहा था। इसके चलते वह घर पर ही था। शनिवार सुबह करीब दस बजे वह दवा लेने की बात कहकर घर से गया था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। उसे संभावित स्थानों पर तलाश किया गया, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को देना भी जरूरी नहीं समझा। घरवालों का यह भी कहना है कि अवधेश के पास मोबाइल नहीं था। ये बात पुलिस और लोगों के गले नहीं उतर रही। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। एक ग्रामीण की ओर से शव पड़े होने की सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद उचित धाराओं में मुकदमा तरमीम कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
प्रेम संबंध में जताई जा रही हत्या की आशंका
अलापुर। मृतक के घरवाले कुछ भी बताने को तैयार नहीं। वह तो शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर रहे थे,  लेकिन उनकी गहरी चुप्पी से जता रही है कि इसमें कोई गहरा राज है। मृतक के टेंपो चालक मित्रों की मानें तो अवधेश एक लड़की से प्रेम संबंध थे। वो अक्सर उसका जिक्र करता था। उसने ये भी बताया था कि कुछ दिनों पहले उसकी शादी हो गई है। इससे वह परेशान है, जबकि घरवाले ऐसी किसी बात से इंकार कर रहे हैं। अब ये सवाल है कि फिर उसे किसने मारा? पुलिस इस पर भी संदेह जता रही है कि अवधेश के पास मोबाइल नहीं था। 
-----
रक्षाबंधन से पहले टूट गई इकलौते भाई के जीवन की डोर
अलापुर। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी कर रहीं सीमा, रीना और नंदनी को गहरा सदमा लगा है। उनको ये विश्वास ही नहीं हो रहा कि तीन बहनों के बीच उनका प्यारा भाई अब इस दुनिया में नहीं रहा। इकलौते भाई की मौत के बाद बहनों के लिए बाबुल का घर हमेशा के लिए सूना हो गया। अब तो हर रक्षाबंधन उनके लिए बुरे सपने सरीखा नजर आएगा।  
मृतक के पिता रामपाल ने बताया कि उसके तीन लड़कियों में सबसे बड़ी सीमा, दूसरे नंबर की रीना और तीसरी का नाम नंदनी है। अवधेश सबसे छोटा था और वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। बहनें उससे बेहद प्यार करती थीं। बिलखते हुए बाप ने कहा कि अब सीमा, रीना और नंदनी किसके हाथों पर राखी बांधने गांव आएंगी? उनके बाबुल का घर तो अब हमेशा के लिए सूना हो गया। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

-----
परिवार वाले किसी पर हत्या का शक नहीं जता रहे। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गली कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पास मोबाइल नहीं था? इसके बारे में पता किया जा रहा है। इस केस को जल्द वर्कआउट कर दिया जाएगा।
-एके यादव, एसओ अलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed