{"_id":"5bb6570a867a55294d4ab510","slug":"teacher-molested-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने स्कूल में घुसकर शिक्षिका से की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने स्कूल में घुसकर शिक्षिका से की छेड़छाड़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील दातागंज क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाते समय आधा दर्जन दबंगों ने शिक्षिका को दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। किसी तरह शिक्षिका ने छूटकर कमरे में कैद होकर खुद को सुरक्षित किया। बच्चों और शिक्षिका के शोर मचाने पर गांव के लोगों के आ जाने पर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। गुरुवार को शिक्षिका ने दर्जनों शिक्षकों के साथ कोतवाली आकर तीन नामजद समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मात्र छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट लिखी है, इस बात से शिक्षकों में बेहद नाराजगी है।
इस घटना से भयभीत दो प्राथमिक और एक उच्च प्राथमिक स्कूल में शिक्षण कार्य पूरी तरह से ठप रहा । सुरक्षा के लिहाज, से पीड़ित शिक्षिका को उक्त स्कूल से हटाकर दूसरे से संबद्ध किया गया है। जिसकी वजह से उस स्कूल पर भी ताले पड़े रहे।
यह घटना बुधवार को घटी। स्कूल में तैनात शिक्षिका बच्चों को पढ़ा रही थी। तभी आधा दर्जन से ज्यादा लड़के स्कूल की चहारदीवारी पर बैठकर शिक्षिका पर फब्तियां कसने लगे। शिक्षिका ने विरोध किया तो वे सभी अंदर आ गए। उन्होंने शिक्षिका को पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। यह देख शिक्षिका और बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के कई लोग स्कूल की ओर दौड़ पड़े। किसी तरह शिक्षिका दबंगों से छूटकर कमरे में भाग गई और उसने अंदर से कुंडी लगाकर खुद को सुरक्षित किया। तब सभी लड़के शिक्षिका को किसी तरह की कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित शिक्षिका ने इस मामले से ब्लाक के अन्य शिक्षकों को अवगत कराया। गुरुवार को शिक्षिका के पिता यहां पहुंचे। शिक्षिका के पिता के साथ ब्लाक अध्यक्ष संजय यादव, श्रीकृष्ण आदि दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया। पीड़ित शिक्षिका की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में गांव सादुल्लागंज निवासी वीरपाल उर्फ नन्हू पुत्र हुकुमी, मिथलेश पुत्र मंतेराम, विनोद पुत्र हरदयाल के अलावा चार-पांच अज्ञात के खिलाफ छेड़खाड़ की रिपोर्ट लिखी है। जबकि शिक्षकों का कहना है कि आरोपियों ने रजिस्टर भी फेंक दिया था। जिससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न पैदा हुई है। शिक्षकों ने अन्य धाराएं बढ़ाने की मांग भी की है। चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो एक-दो दिन बाद पूरे ब्लाक के स्कूलों में शिक्षण कार्य ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बीआरसी समरेर पर तैनात शिक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित शिक्षिका को सुरक्षा के लिहाज से वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर संबद्ध किया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमृत लाल के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने उनके घर के साथ ही संभावित स्थानों पर दबिश दी,लेकिन वह अभी पकड़ में नहीं आए हैं। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है, जरूरी हुई और धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।