{"_id":"587a6acc4f1c1b577fbac317","slug":"swat-team-encounter-finally-picked-up-after-five-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद पांच लुटेरे दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद पांच लुटेरे दबोचे
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद पांच लुटेरे दबोचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहूकारा में सरेशाम डॉक्टर के घर की थी लूटपाट
लूट के जेवर, मोबाइल तमंचे और कारतूस बरामद
पुलिस की स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद पांच लुटेरों को दबोच लिया। इनके पास से लूट के जेवर, मोबाइल और दो तमंचों समेत लाखों रुपये का माल बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाशों में दो दिल्ली के और तीन बदायूं के हैं। बदमाशों ने शहर के मोहल्ला साहूकारा में डॉक्टर के घर से सरेशाम लाखों रुपये का माल लूटने की वारदात स्वीकार की है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी महेंद्र यादव ने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली स्वाट टीम को पांच हजार रुपये इनाम का एलान किया है।
शहर के मोहल्ला साहूकारा निवासी डॉ. अनिल बिहारी रस्तोगी के घर में छह जनवरी को बदमाश घुस गए थे। यहां से नकदी, जेवर समेत बदमाशों ने लाखों रुपये का माल लूट लिया। विरोध करने पर डॉ. रस्तोगी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वारदात का खुलासा करने के लिए एसएसपी महेंद्र यादव ने स्वाट टीम को लगाया था। टीम एसपी सिटी अनिल यादव और सीओ सिटी अभिषेक यादव के नेतृत्व में काम कर रही थी। शनिवार को स्वाट/सर्विलांस टीम के इंस्पेक्टर रामगोपाल शर्मा और एसआई संदीप तोमर को मुखबिर के जरिए खबर मिली कि डॉक्टर के घर में लूटपाट करने वाले बदमाश बिल्सी मोड़ पर खड़े बस का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली भागने की फिराक में हैं।
स्वाट टीम ने कोतवाली पुलिस को सूचना देने के बाद बदमाशों की घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख बदमाशों ने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों से पूछताछ की गई तो उन्होंने डॉक्टर के घर लूट की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर डॉक्टर के घर से लूटे गए दो सोने के हार, एक सोने की चेन, दो सोने के कड़े, दो जोड़ी पाजेव, चांदी के नौ सिक्के, चांदी का एक लोटा, तीन सोने की अंगूठी, दो सोने की लौंग, एक नथ, मोबाइल और डिजिटल कैमरा बरामद कर लिया। बदमाशों के पास से दो तमंचे और चार कारतूस भी मिले। गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
----------
- इनको मिलेगा इनाम
इंस्पेक्टर रामगोपाल शर्मा, एसआई संदीप तोमर, एसआई राजेश कुमार, एसआई सुधाकर, स्वाट/सर्विलांस टीम के कांस्टेबल सौरभ शुक्ला, सुधीर यादव, दिनेश यादव, लोकेंद्र सिंह, आरिफ, यशवीर सिंह, कोतवाली के सूर्य प्रकाश, परवेंद्र तोमर, संजय कुमार, पुष्पेंद्र वर्मा।
--------
- यह बदमाश हुए गिरफ्तार
1. योगेंद्र पटेल पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम शिकरापुर थाना सिविल लाइंस बदायूं 2. प्रमोद पुत्र मूलचंद्र 3. उदयपाल यादव पुत्र जदुनाथ निवासी ग्राम कोठा थाना अलापुर जिला बदायूं 4. अनूप सिंह पुत्र मुकुट पाल निवासी दसघरा थाना इंद्रपुरी निकट आईटीआई नई दिल्ली 5. दिनेश राठौर पुत्र जवाहर लाल निवासी गली नंबर छह उत्तमनगर टर्मिनल नई दिल्ली।
-----------
योगेंद्र ने बनाई थी लूट की योजना
बदायूं (ब्यूरो)। पकड़े गए बदमाशों के मुताबिक, सिविल लाइंस थाने के गांव शिकरापुर के योगेंद्र पटेल का डॉ. अनिल बिहारी रस्तोगी के घर पर आना जाना था। डॉ. रस्तोगी की कई जरूरतों को भी वह पूरा करता था। ऐसे में डॉ. रस्तोगी उस पर काफी भरोसा करने लगे थे। योगेंद्र ने यह बात अपने साथियों को बताई। इसके बाद सभी ने मिलकर लूट की योजना बनाई। अनिल बिहारी ने तहरीर में अज्ञात बदमाशों की बात कही थी। हालांकि, वह योगेंद्र पटेल को अच्छी तरह जानते थे।
-------
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार लुटेरों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बदमाशों ने डॉक्टर के घर में लूट की बात स्वीकार की है। इनके पास से लूट का माल भी बरामद किया है। लूटा गया माल डॉक्टर का ही है इसकी भी तस्दीक कर ली गई है।
-महेंद्र यादव, एसएसपी