फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Suspends Inspector sending message to Principal's daughter

प्रधान की बेटी को मैसेज भेजने वाला इंस्पेक्टर निलंबित

Sat, 01 Apr 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं/ बरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं/ बरेली Updated Sat, 01 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Suspends Inspector sending message to Principal's daughter
न‌िलंब‌ित - फोटो : अमर उजाला
प्रधान की बेटी को मैसेज भेजने वाला इंस्पेक्टर निलंबित
विज्ञापन

-डीजीपी के निर्देश के बाद बिसौली थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

प्रधान की बेटी को अवांछित मैसेज भेजने वाले बिसौली के इंस्पेक्टर संत प्रताप उपाध्याय को डीजीपी जावीद अहमद के निर्देश के बाद निलंबित कर दिया गया। आईजी विजय प्रकाश ने प्रधान की तहरीर के आधार पर बिसौली थाने में इंस्पेक्टर के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, गालीगलौज और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाकर जांच शुरू करवा दी है। मामले में जांच सीओ बिसौली केके सरोज को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इंस्पेक्टर के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बदायूं जिले की बिसौली कोतवाली के बावेपुर गांव के प्रधान की बेटी शालू ठाकुर को बिसौली थाने के इंस्पेक्टर संत प्रताप सिंह व्हाट्स ऐप पर अवांछित मैसेज भेजते थे। इसकी शुरुआत शालू की बहन की शादी में घर के बाहर खाली जगह में टेंट लगवाने को लेकर गांव के नन्हे से विवाद के बाद हुई थी। नन्हे की शिकायत पर बिसौली थाने की पुलिस ने प्रधान के परिवार के अरविंद को पकड़ा था। प्रधान की सिफारिश पर पुलिस ने अरविंद को नहीं छोड़ा, लेकिन जब शालू ने इंस्पेक्टर से सीधे बात की तो उन्होंने अरविंद को छोड़ दिया था। इसके बाद बरेली में रहकर एसएससी की तैयारी कर रही शालू के मोबाइल पर गुड मार्निंग, गुड नाइट के मैसेज आने लगे। इंस्पेक्टर ने खाने का न्योता भी मैसेज पर दिया था। शालू ने उनके कई मैसेज का जवाब भी दिया। इसके बाद इंस्पेक्टर ने शालू को चाय पर बुलाने को कहना शुरू कर दिया। आई मिस यू और आई लाइक यू, लव यू जैसे मैसेज आए तो शालू ने इंस्पेक्टर के नंबर को ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन

शालू का आरोप है कि इसके बाद इंस्पेक्टर के इशारे पर नन्हे ने 27 मार्च को कुछ साथी बुलाकर प्रधान के घर पर हमला कर दिया। नन्हे ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से प्रधान के घर पर फायरिंग भी की। शालू ने कंट्रोल रूम फोन करके पुलिस को भेज दिया। पुलिस प्रधान को ही पकड़कर थाने ले गई। इंस्पेक्टर ने प्रधान के साथ गालीगलौज की। इसके बाद उन्हें हवालात में डाल दिया। शालू ने इंस्पेक्टर को फोन किया तो कहने लगे मैं तो तुमसे कह रहा था आ जाओ। अभी भी आ जाओगी तो बहुत कुछ होने से बच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शालू के नहीं मानने पर उसके पिता का चालान कर दिया गया। शुक्रवार को पीड़िता ने आईजी से मुलाकात करके शिकायत दर्ज करवाई। आईजी ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया। मामला सोशल साइट पर उछलने के बाद डीजीपी जावीद अहमद ने संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा लिखने के निर्देश जारी किए।

------
इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर जांच करवाई जा रही है। इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता में हैं।
-आशुतोष कुमार, डीआईजी 
--
इंस्पेक्टर एसपी उपाध्याय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनको सस्पेंड कर दिया गया है। प्रकरण में जांच सीओ बिसौली को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-महेंद्र यादव, एसएसपी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed