फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Suspend two system managers to be recovered from Rs 67 lakhs

सस्पेंड दो सिस्टम मैनेजरों से वसूले जाएंगे 67 लाख रुपये

Tue, 03 Oct 2017 11:40 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 03 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Suspend two system managers to be recovered from Rs 67 lakhs
क्राइम सीन
प्रधान डाकघर में पिछले साल फर्जी एटीएम कार्ड बनाकर बंद और सक्रिय खातों से करीब 72 लाख रुपये के गबन के मामले में विभाग के अफसरों ने मुख्य आरोपियों से वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गबन में उस वक्त पोस्टमास्टरों समेत 13 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया था। इनमें प्रधान डाकघर के दो सिस्टम मैनेजर भी शामिल थे। सस्पेंड चल रहे सिस्टम मैनेजर श्रीकांत वर्मा और अरविंद कुमार के खिलाफ आरसी काट दी गई है। दोनों से 67 लाख 22 हजार रुपया वसूला जाएगा।      
विज्ञापन

मामला 22 जून-2016 को सामने आया था। बड़े ही शातिर अंदाज में किए गए गोलमाल में जांच के दौरान यह बात भी सामने आई थी कि प्रधान डाकघर में तैनात तीन सिस्टम मैनेजरों ने जिले के उप डाकघरों में बंद पड़े खातों को एक पोस्टमास्टर की आईडी हैक कर प्रधान डाकघर में ट्रांसफर कर लिया था। ऐसे खातों की संख्या 38 थी। डाटा माईग्रेशन के दौरान खातों को सक्रिय कर लिया गया था। इन खातों में करीब चार करोड़ रुपये की फर्जी बैलेंसिंग कर ली गई थी। बाद में ऐसे खाताधारकों के नाम से एटीएम कार्ड बनवाए गए फिर उन्हें एक साजिश के तहत आरोपियों ने अपने पास रख लिया था लेकिन आरोपी गलती यह कर बैठे कि उन्होंने छह सक्रिय खातों को भी अपने दायरे में ले लिया था। ऐसे खाता धारकों में बदायूं के नाहर खां सराय मोहल्ले की सुनीता देवी और कादरचौक के गांव ककोड़ा के रामस्वरूप शामिल थे, जो बाद में इस गोलमाल के खुलासे का जरिया बने।
विज्ञापन

जांच में करीब 71 लाख रुपये के गबन की पुष्टि हो जाने के बाद महकमे ने चार राउंड में 13 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था। जांच डाक अधीक्षक रामबाबू मिश्रा ने पांच सदस्यीय टीम से कराई थी। अब, डाक अधीक्षक ने पिछले दिनों सिस्टम मैनेजर श्रीकांत वर्मा और अरविंद कुमार को 67 लाख 22 हजार रुपये के गबन का दोषी करार देकर प्रत्येक से बराबर धनराशि की रिकवरी के लिए आरसी डीएम को भेज दी है। आरसी में सस्पेंड चल रहे दोनों सिस्टम मैनेजरों की अचल संपत्ति का उल्लेख भी कर दिया गया है। हालांकि वसूली को लेकर पसोपेश बना हुआ है लेकिन सूत्रों की मानें तो दोनों आरोपियों पर महकमे का शिकंजा मजबूत होता जा रहा है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------      
सस्पेंड कर्मियों में छह लोग बहाल, एक ने कर लिया था सुसाइड  बदायूं। प्रधान डाकघर में लाखों रुपये के गबन के मामले में महकमे ने जिन 13 कर्मियों को सस्पेंड किया, उनमें सात कर्मचारियों ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (सीएटी) इलाहाबाद की शरण ली थी। इनमें छह कर्मियों को सीएटी के आदेश पर बहाल कर दिया गया। इसके अलावा गबन में नाम शामिल होने की भनक लगते ही सिस्टम मैनेजर सचिन वर्मा ने सुसाइड कर लिया था।      

----------------      
वर्जन      
पूरा मामला डाक अधीक्षक के संज्ञान में है। गबन के मामले में आरसी जारी हो चुकी हैं। रिकवरी के लिए कार्रवाई चल रही है। इसके बारे में डिटेल मुझे नहीं मालूम है।
- एके जैन, सहायक डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed