{"_id":"586274114f1c1b5b26eeba8c","slug":"surrounded-by-sleeping-in-the-elderly-shot-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेर में सो रहे बुजुर्ग को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घेर में सो रहे बुजुर्ग को गोली मारी, हालत गंभीर
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जरीफनगर के गांव पड़रिया में सोमवार तड़के वारदात
गंभीर हालत में बुर्जुग को बरेली रेफर किया गया
जरीफनगर थाने के गांव पड़रिया में सोमवार तड़के घेर में सो रहे बुजुर्ग को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी। इससे बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से बरेली रेफर कर दिया गया। हमलावरों का अभी पता नहीं लग सका है।
जरीफनगर थाने के गांव पड़रिया निवासी 75 वर्षीय हीरा सिंह रविवार रात अपने घर में सो रहे थे। सोमवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने उनको गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी। फायर की आवाज सुनकर परिवार वाले जाग गए लेकिन हमलावर भागने में कामयाब हो गए। रात में ही खबर पुलिस को दी गई। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर हीरा सिंह को बरेली रेफर कर दिया गया। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई थी। हीरा सिंह के परिवार वाले किसी तरह की रंजिश से इंकार कर रहे हैं।
-----
गला घोटकर की गई थी रामदेई की हत्या
बदायूं (ब्यूरो)। कादरचौक थाने के गांव निधानपुरा की महिला रामदेई पत्नी नत्थू सिंह की हत्या गला घोटकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया है। रामइेर्द शनिवार को घर से चारा लेने को निकली थीं। इसके बाद घर नहीं लौटी। परिवार वालों ने काफी तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। रविवार को रामदेई का शव गांव के पास सरसों के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह गला घोंटा जाना बताया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं लग पाया है कि उनकी हत्या किसने की। महिला के पति की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई ई थी।