{"_id":"57604ceb4f1c1bc34d11c4e0","slug":"suppression-crew-came-into-being-overbearing-the-action-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग दमन दल आया अस्तित्व में, कार्रवाई शुरू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंग दमन दल आया अस्तित्व में, कार्रवाई शुरू
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइंस के पास से एक को गिरफ्तार किया
शहर समेत जिले भर में दबंगई और गुंडागर्दी पर रोक के लिए गठित दबंग दमन दल मंगलवार को अस्तित्व में आ गया। एसएसपी ने पुलिस ऑफिस से दबंग दमन दल को रवाना किया। पहले दिन दबंग दमन दल ने मुकदमा वादी को धमका रहे रवि कुमार नाम के दबंग को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अलापुर में जमीन पर कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई की।
एसएसपी सुनील सक्सेना ने सार्वजनिक स्थानों, पान की दुकानों, चौराहों, शराब की दुकानों के आसपास दबंगई करने वालों को सबक सिखाने के लिए दबंग दमन दल का गठन किया है। दल में एसआई इन्द्रेश कुमार, महिला एसआई बबीता चैधरी समेत कांस्टेबल श्री निवास, विनय कुमार, विनय प्रिय दीक्षित, शराफत हुसैन, नूतन को शामिल गया गया है। दबंग दमन दल चौबीस घंटे सक्रिय रहेगा। इसका मुख्यालय पुलिस ऑफिस में बनाया गया है।