फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sue against three existing and former block chiefs

मौजूदा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत तीन के खिलाफ मुकदमा

Tue, 04 Apr 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इस्लामनगर।
अमर उजाला ब्यूरो इस्लामनगर। Updated Tue, 04 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
-सूचनाओं की फीडिंग करा रहे रोजगार सेवक को पीटने का आरोप
विज्ञापन

-पूर्व ब्लॉक प्रमुख अपने दो पुत्रों के साथ पहुंचे थे ब्लॉक कार्यालय

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव, उनके बेटे मौजूदा ब्लॉक प्रमुख दिनेश यादव और प्रधान वीरेश यादव पर ब्लॉक कार्यालय में रोजगार सेवक से मारपीट और खंड विकास अधिकारी से अभद्रता का आरोप लगा है। रोजगार सेवक की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस्लामनगर ब्लॉक कार्यालय में क्षेत्र के गांव ब्योर कासिमाबाद का रोजगार सेवक उदयवीर सिंह काम निपटा रहा था। उसकी ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि सुरेश यादव अपने दोनों बेटों ब्लॉक प्रमुख दिनेश यादव और मोजुद्दीनगर के ग्राम प्रधान वीरेश यादव के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां कहा कि ब्योर कासिमाबाद गांव का कोई भी काम नहीं होगा। इस पर रोजगार सेवक ने कहा कि सूचनाओं के फीडिंग का काम काफी समय से फंसा हुआ है। इसी बात पर सुरेश यादव तमतमा गए। आरोप है कि तीनों ने ब्लॉक कार्यालय में ही रोजगार सेवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। शोर होने पर खंड विकास अधिकारी राम दुलार पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की। इस पर बीडीओ के साथ भी अभद्रता की गई। मंगलवार को रोजगार सेवक की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश यादव, दिनेश यादव और वीरेश यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed