फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Student's body found behind college, fear of murder

कॉलेज के पीछे मिली छात्र की लाश, हत्या की आशंका

Wed, 15 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज।
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज। Updated Wed, 15 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

हाईस्कूल में पढ़ता था छात्र वीरपाल, भाई ने दी पुलिस को तहरीर
क्षेत्र के गांव गनगोला निवासी 20 वर्षीय छात्र का शव गनगोला इंटर कॉलेज के पीछे तराई हार में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का कहना है कि युवक के गले पर फंदे के निशान हैं। इससे साफ है कि उसकी हत्या की गई। इस आशंका के  चलते  पुलिस को तहरीर दी है।

मृतक वीरपाल पुत्र सत्यपाल पाली सोमवार की रात करीब आठ बजे गांव में डीजे सुनने के लिए गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक न आने पर परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे गनगोला इंटर कॉलेज के पीछे तराई हार में कुछ लोगों ने शव पड़ा होने की सूचना दी, तो युवक को ढूंढ रहा परिवार भी वहां पहुंच। वहां वीरपाल का शव देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वीरपाल हाईस्कूल का छात्र था और चार भाईयों में सबसे छोटा था। उन्होंने बताया कि उसके गले पर फंदे के निशान मिले। भाई नरेशपाल ने पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed