{"_id":"00e3b71c688107f5ea3a21b293d337af","slug":"sresham-bike-on-the-highway-and-50-thousand-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर सरेशाम बाइक और 50 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर सरेशाम बाइक और 50 हजार लूटे
बिसौली।
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधा दर्जन बदमाशों ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सरेशाम तीन ग्रामीणों से बाइक और 50 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर तीनों को मारपीट कर घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है। घटना हतसा गांव के पास हुई। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
संभल के गांव कुढ़ फतेहगढ़ के रनवीर सिंह को भैंस खरीदनी थी। वह गांव के ही अजब सिंह और मुनब्बर के साथ भैंस खरीदने बदायूं आया था। यहां कोई भैंस पसंद नहीं आई। इसके बाद तीनों लोग बाइक से लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे हतसा गांव के पास छह बदमाशों ने रनवीर की बाइक रोक ली। बदमाशों ने मारपीट कर रनवीर से 50 हजार रुपये और बाइक लूट ली। तीनों को बुरी तरह से पीटा भी बाद में बदमाश बाइक कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गए। लुटे-पिटे तीनों ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन बदमाशों के बारे में पता नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। हालांकि एसओ कश्मीर सिंह का कहना है कि बदमाशों ने सिर्फ बाइक लूटी थी। वह भी कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गए। पड़ताल की जा रही है।
एसपी सिटी ने किया दातागंज कोतवाली का निरीक्षण
एसपी सिटी अनिल यादव ने शनिवार को दातागंज कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का रख-रखाब देशा प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश यादव को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। एसपी सिटी ने कोतवाली में शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ श्योराज सिंह भी रहे।
विज्ञापन
प्रधानी के दावेदार ने चौकीदार को दी धमकी
थाना क्षेत्र के गांव धनौरा के प्रधान राजेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है। गांव में उप चुनाव होना है। गांव के चौकीदार रैवारी का आरोप है कि प्रधान पद के एक दावेदार ने उसको धमकी दी है कि अगर खुला वोट नहीं दिया तो वह उसे गांव में नहीं रहने देगा। चौकीदार ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।