{"_id":"7c8dabf95ec9960a2d1c8a33516a2d75","slug":"son-of-murder-accused-block-president-showed-terror-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी ब्लाक प्रमुख के बेटे ने दिखाई दबंगई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी ब्लाक प्रमुख के बेटे ने दिखाई दबंगई
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 08 Jan 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
जेल से छूटने पर जुलूस निकाला, जमकर की फायरिंग
गांव मोजुद्दीनगर पहुंचने पर भी निकाला गया विजय जुलूस
पंचायत चुनाव के दौरान ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव सोहरा सीट से बीडीसी का चुनाव लड़ रहा था। इसी सीट से चुनाव लड़ रहे प्रेमजीत पर वह नाम वापस लेने का दबाव बना रहा था। सुरेश यादव निर्विरोध निर्वाचित होना चाहता था। प्रेमजीत मोजुद्दी नगर के प्रधान धर्मपाल पक्ष का था। धर्मपाल का बेटा मनवीर और सुरेश यादव का बेटा दिनेश गुरीठा सीट से प्रत्याशी थी। इसी चुनावी रंजिश में तीन अक्तूबर को धर्मपाल पक्ष के मदनलाल की हत्या कर दी गई थी।
मनवीर ने सुरेश यादव, उसके पुत्र दिनेश यादव, वीरेश यादव, समेत अवनीश यादव,, रणवीर उर्फ पप्पू समेत मुकेश यादव, भुवनेश, राजेश, खुशीराम, रूपेंद्र, देवेंद्र, अमरपाल, राकेश, तेजरापाल, पुष्पेंद्र, मनफूल, डब्लू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सुरेश, दिनेश, मुकेश और उमेश की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। तय समय में चार्जशीट दाखिल न होने पर सीजेएम कोर्ट ने जेल में बंद 13 आरोपियों को जमानत दे दी थी। जेल से छूटने के बाद यह शुक्रवार को इस्लामनगर पहुंचे थे। इसके बाद फिर दबंगई दिखाई।
मनवीर ने दी तहरीर
इस्लामनगर। मोजुद्दीनगर के पूर्व प्रधान धर्मपाल के पुत्र मनवीर ने थाने में तहरीर देकर ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव और उसके पुत्र वीरेश, दिनेश से जान-माल के खतरे की आशंका जताई है। उसका कहना है कि गांव में कभी भी खून खराबा हो सकता है। हत्या के मामले में जेल से जमानत मिलने के बाद आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। एसओ इस्लामनगर सीपी सिंह के मुताबिक, वीरेश यादव का जुलूस की शक्ल में काफिला पहुंचा था। उसके समर्थक स्वागत कर रहे थे। इन लोगों को खदेड़ दिया गया। कुछ लोगों ने फायरिंग की शिकायत की है। हालांकि इसका कोई प्रमाण नहीं है। मनवीर की ओर से तहरीर आई है। उस पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।