फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Skunk fear: two cattle, a Looted millions from seed merchant

बदमाश बेखौफ: दो पशु, एक  बीज व्यापारी से लाखों लूटे

Thu, 30 Jun 2016 12:04 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 30 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Skunk fear: two cattle, a Looted millions from seed merchant
लूट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर की पॉस कॉलोनी में वृद्धा से सोने की चेन छीनी
 जिले में बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। वे बेकाबू होकर ताबड़तोड़ वारदात कर रहे हैं। गौर करें मुजरिया थाना क्षेत्र में अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश रोड पर लूटपाट करते रहे और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। यहां से बदमाशों ने दो पशु और एक बीज व्यापारी से लाखों रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उन्हें धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया। लूूट के शिकार लोग थाने पहुंचे, इसके बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इधर, बदमाशों ने सिविल लाइंस थाने की एक कॉलोनी में वृद्धा के गले से सोने की चेन छीन ली। 
लूट-एक
दो पशु व्यापारियों से 1.16 लाख रुपये लूटे

सहसवान/मुजरिया। सहसवान के मोहल्ला पठान टोला निवासी जमशेद और वसीम पशु व्यापारी हैं। बुधवार को दोनों मुजरिया थाने के कोल्हाई गांव में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में पशुओं की खरीद करने जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे मुजरिया थाने के गांव ज्वालापुर के पास अपाचे बाइक सवार दो बादमाशों ने इनकी बाइक ओवरटेक करके रोक ली। इसके बाद दोनों से 1.16 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर दोनों को धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया। लूटपाट के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने मुजरिया थाने के गांव ज्वालापुर के पास दो पशु व्यापारियों से दिनदहाड़े 1.16 लाख रुपये लूट लिए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल  रहा है।
विज्ञापन

-----
लूट-दो
कासगंज के बीज व्यापारी से 59 हजार की लूट

मुजरिया। कासगंज के मानपुर नगरिया निवासी वीरेंद्र बीज व्यापारी हैं। बुधवार को वह गांव के ही शिक्षक रामसिंह के साथ बदायूं आए थे। यहां सेच वापस कासगंज जाने के लिए वीरेंद्र और राम सिंह स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार हुए। गाड़ी में चार लोग पहले से थे। रास्ते में मुजरिया थाने के गांव बसावनपुर के पास गाड़ी में सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर वीरेंद्र से 59 हजार रुपये नगद, सोने की अंगूठी और मोबाइल लूट लिया। बाद में दोनों को चलती गाड़ी से फेेंक कर निकल गए। पुलिस ने मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
लूट-तीन
रोडवेज परिचालक से बैग लूटने की कोशिश, चाकू मारा
मुजरिया। जरीफनगर थाने के गांव दानपुर निवासी संजीव कुमार शर्मा साहिबाबाद डिपो में परिचालक हैं। मंगलवार को वह बदायूं आ रहे थे। बस में एक सवारी मुजरिया के लिए सवार हुई। शाम करीब पांच बजे बस मुजरिया पहुंची। उस्मानपुर पर इस सवारी ने परिचालक से उतारने के लिए कहा। बस रुकते ही बदमाश ने परिचालक का बैग लूटने की कोशिश की। संजीव ने विरोध किया, तो उसे चाकू मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद बदमाश भाग गया। जख्मी परिचालक को अस्पताल  में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

-----
लूट-चार
जनरल स्टोर में घुसकर वृद्धा की चेन छीनी

बदायूं। सिविल लाइंस कॉलोनी में पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक के आवास के पास उर्मिला पाठक की जनरल स्टोर की दुकान है। उनके पति राजेंद्र पाठक की मौत हो चुकी है। मंगलवार की रात बाइक सवार दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। उर्मिला पाठक से सिगरेट मांगी। वह सिगरेट लेने दुकान में अंदर गईं। इसी दौरान एक बदमाश दुकान में घुस गया। उसने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गए। रिपोर्ट दर्ज कराने को सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed