{"_id":"f29af807c5ac2bd22cee320026c23354","slug":"six-secured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में सगे भाइयों समेत सात लोग डूबने लगे, छह बचाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा में सगे भाइयों समेत सात लोग डूबने लगे, छह बचाए
अमर उजाला, बदायूं
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी थाना क्षेत्र के गांव जिरौलिया निवासी रमन (25), पवन उर्फ बिल्लू
(20) पुत्रगण आदेश परिवार के साथ गंगा स्नान को गए थे। शुक्रवार सुबह
दोनों भाई परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहे थे। स्नान करते वक्त रमन और पवन
गहराई में चले गए। परिवार वालों ने शोर मचाया तो गोताखोरों ने रमन को तो
बचा लिया, लेकिन पवन का पता नहीं लगा। दिन भर उसकी तलाश होती रही। कादरगंगज
पुल के पास भी जाल लगाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ककोड़ा गंगा घाट पर
तैनात हेड मल्लाह मुशाकिर ने बताया कि शुक्रवार को दिन में अलग-अलग वक्त पर
सात लोग गंगा में डूबने लगे। इनमें छह को बचा लिया गया। एक की तलाश की जा
रही है। आशंका है कि वह गंगा की धार के साथ काफी आगे निकल गया है। पवन के न
मिलने से परिवार के लोग चिंतित हैं। देर शाम तक उसका पता नहीं लग सका था।
कादरगंज पुल के पास गड्डे बने मुसीबत
मेला ककोड़ा। नव निर्मित कादरगंज पुल के पास गड्डे स्नानार्थियों की मुसीबत बने हुए हैं। गढ्ढों की वजह से गहराई का अनुमान नहीं लग पा रहा है। ऐसे में लोग डूब रहे हैं। सूबे में गंगा पर सबसे बड़ा कादरगंज पुल पिछले साल बन कर तैयार हुआ था। पुल बनने के बाद यह मेला ककोड़ा का पहला आयोजन है। पुल के लिए जगह-जगह पर किए गए गढ्ढे अब तक भर नहीं सके हैं। यही वजह है कि गंगा में जलस्तर ज्यादा न होने के बाद भी लोग डूब रहे हैं।