{"_id":"579f5fce4f1c1b56152b9172","slug":"siblings-attempted-to-rob-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर भाई बहन को लूटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर भाई बहन को लूटने की कोशिश
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कार ओवरटेक कर सफारी में सवार बदमाश ने चंदौसी रोड पर की वारदात
चालक समेत सफारी गाड़ी पुलिस ने पकड़ी, पूछताछ जारी
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चंदौसी रोड पर गांव भगवतीपुर के पास टाटा सफारी गाड़ी में सवार बदमाशों ने अल्टो कार को ओवरटेक कर उसमें सवार भाई-बहन को लूटने की कोशिश की। जानकारी पर नवादा चौकी पुलिस ने सफारी गाड़ी को घेराबंदी कर मय चालक के पकड़ लिया है। चालक से पूछताछ की जार ही है। हालांकि, बिसौली निवासी सफारी गाड़ी स्वामी इससे इंकार कर रहा है।
थाना मूसाझाग के टाउन एरिया गुलड़िया निवासी त्रिभुवन सिंह बिसौली कोतवाली के गांव भरतपुर में ब्याही अपनी बहन को लेने गया था। सोमवार को भाई-बहन अल्टो कार से गुलड़िया के लिए लौट रहे थे। रास्ते में उनके पीछे एक टाटा सफारी गाड़ी लग गई। गाड़ी में सवार बदमाशों ने कई बार कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। चंदौसी रोड स्थित गांव भगवतीपुर के पास अल्टो कार को ओवरटेक कर उसके आगे सफारी गाड़ी लगा दी। भाई-बहन के शोर मचाने पर आस-पास के लोग आ गए। इस पर चालक ने वहां से गाड़ी दौड़ा दी। खबर पर नवादा पुलिस चौकी के एसआई सत्यसिंह ने घेराबंदी करके सफारी गाड़ी को पकड़ लिया। चालक से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, खबर मिलने पर बिसौली निवासी सफारी गाड़ी का स्वामी भी आ गया। उसने आरोप को गलत बताया है। इधर, त्रिभुवन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।