{"_id":"592330444f1c1b3d6a537094","slug":"shot-trader-shot-in-islamnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामनगर में सराफा व्यापारी को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस्लामनगर में सराफा व्यापारी को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो/ इस्लामनगर (बदायूं)।
Updated Tue, 23 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोस के गांव से दावत खाकर बाइक से लौट रहे थे
बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार रात दावत से लौट रहे सराफा व्यापारी को बदमाशों ने गोली मार दी। माना जा रहा है कि यह कातिलाना हमला लूट के इरादे से किया गया। हालत गंभीर होने पर व्यापारी को देर रात इस्लामनगर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस्लामनगर के मोहल्ला होली चौक निवासी शिवनंदन उर्फ डब्लू सराफा व्यापारी हैं। सोमवार को वह अपने नौकर इरफान के साथ दावत में गांव सैफुल्लागंज गए थे। रात में करीब साढ़े नौ बजे इरफान के साथ दावत खाने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गांव मौसमपुर के पास उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली सराफ के पेट में लगी। इसके बाद सराफ के नौकर इरफान ने बाइक दौड़ा दी। बदमाशों ने बाइक का पीछा भी किया, लेकिन वे अपने मकसद में वे कामयाब नहीं हो सके।
इरफान उनको लेकर सीधे सीएचसी पहुंचा। हमले की खबर पाकर सराफा व्यापारी के परिवार वाले भी वहां पहुंच गए।