फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shot himself at the door of cousin

ममेरी बहन के दरवाजे पर खुद को गोली मारी

Mon, 29 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Mon, 29 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 रिश्ते की बहन को भगाकर ले जाने वाले वाले युवक ने शनिवार की रात खुद को उसी के घर के दरवाजे पर गोली मार ली। नाजुक हालत में उसे लड़की के परिवारीजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत बिगड़ने पर उसे बरेली भेज दिया गया। वहां दिए गए मजिस्ट्रेटी बयान में उसने इसे आत्मग्लानि से भरा आत्मघाती कदम बताया है।
यह घटना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। वजीरगंज निवासी शादीशुदा युवक की इसी गांव में रिश्तेदारी है। अक्सर वह यहां आता-जाता है। रिश्ते की नाबालिग ममेरी बहन से उसको इश्क हो गया। गत 20 अगस्त को वह उसे अपने साथ ले गया। इसकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दबाव बनाने के बाद लड़की को दो दिन पहले बरामद कर लिया, लेकिन युवक हाथ नहीं लगा। वह आसपास ही कहीं छिपा रहा। 
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 10 बजे युवक ने लड़की के घर के दरवाजे पर पहुंचकर खुद को तमंचे से पेट में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर तमाम लोग मौके पर आ गए। लड़की के घरवाले भी निकल आए। गोली लगने से खून बुरी तरह से बह रहा था। लड़की वाले ही उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां पर हालत में सुधार नहीं हुआ, तब उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि बरेली में उसके मजिस्ट्रेटी बयान हुए, तो उसने आत्मग्लानि में उठाया हुआ कदम बताया। हालांकि इस मामले में स्थानीय थाने में किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। न ही इस बारे में पुलिस को कोई सूचना मिली है। पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

इंसेट-
दो बच्चों का पिता है युवक
दातागंज। नाबालिग लड़की को लेकर जाने वाला युवक दो बच्चों का पिता भी है। वह बीते 15 साल से वजीरगंज में रह रहा है। वैसे मूल रूप से वह दातागंज के इसी गांव का रहने वाला है। लड़की की उम्र से वह दोगुना है। इस घटना की गांव में जबरदस्त चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed