{"_id":"b1f46f7bb42b6f4b913face25422040f","slug":"shoot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में शातिर बदमाश ने बहन को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में शातिर बदमाश ने बहन को मारी गोली, गंभीर
besoli
Updated Sun, 11 Jan 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत्त एक शातिर बदमाश ने बहन को गोली मार दी। उसे गंभीर अवस्था में बरेली रेफर किया गया है। पुलिस के पहुंचते ही बदमाश फरार हो गया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। खबर लिखने तक मुकदमा नहीं लिखा गया है।
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव भूड़ बिसौली में शातिर बदमाश खेमपाल पुत्र रामभरोसे ने शराब के नशे में घर में जमकर उत्पात मचाया। हाथ में तमंचा लेकर मां जगवती, बहन गीता और इकलौते भाई छुटकी को जमकर हड़काया। जब मां जगवती ने इसका विरोध किया, तो खेमपाल ने जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने पर जगवती ने भी हाथ में डंडा उठा लिया। यह देखकर तो खेमपाल का गुस्सा बढ़ गया। गीता ने भी शराब के नशे में धुत्त भाई खेमपाल का विरोध किया। मां और बहन के समझाने के बाद भी जब खेमपाल नहीं माना तो आसपास के लोग भी आ गए। इतनी ही देर में खेमपाल ने बहन गीता पर फायर झोंक दिया। गोली उसके कंधे में जा लगी। फायर की आवाज होते ही गांव वालों ने जब पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने तमंचा तान दिया।
सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद ही एसओ बृजेश यादव भी पहुंच गए। पुलिस आते देख खेमपाल दीवार कूदकर भाग गया। परिवार वालों ने घायल को आसफपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बरेली रेफर कर दिया गया। बता दें कि खेमपाल पर इस्लामनगर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। एक मुकदमे में खेमपाल तो बरी हो गया, लेकिन अन्य नामजदों को उम्रकैद की सजा हो गई। गांव वालों ने बताया कि खेमपाल गांव में तो कभी-कभी आता हैं। उसका परिवार भी बाहर रहता है। उसका ़क्षेत्र में आतंक है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।