{"_id":"5912040e4f1c1b3b54852db0","slug":"sexual-harassment-incidents-increased-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में यौन उत्पीड़न की वारदात बढ़ीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में यौन उत्पीड़न की वारदात बढ़ीं
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Tue, 09 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को एक ही दिन में चार घटनाएं बनीं पुलिस के लिए चुनौती
जिले में आधी आबादी सुरक्षित नहीं है। सोमवार को एक दिन में यौन उत्पीड़न के चार मामलों के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर मुख्यमंत्री का एंटी रोमियो स्क्वायड कहां है। पुलिस भी मामले में मनमानी कर रही है। हालात यह हैं कि भाई के साथ जा रही बहन भी सुरक्षित नहीं है। वहीं इन मामलों के आरोपी खुले घूम रहे हैं।
जिले में सोमवार को यौन उत्पीड़न की चार वारदात हुईं। सहसवान कोतवाली अंतर्गत 11 साल की बालिका से किशोर ने दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने 14 घंटे के बाद रिपोर्ट दर्ज की, हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। तीन वारदात मूसाझाग थाना क्षेत्र अंतर्गत हुईं। मूसाझाग थाने के एक गांव में दबंगों ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं महिला के देवर को गंभीर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने लीपापोती कर मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश भी की। हालांकि, बाद में छेड़छाड़ का मुकदमा लिखा गया। मूसाझाग थाने के ही एक गांव में सोमवार रात बरेली से लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन को रोक कर चार बदमाशों ने न सिर्फ लूटपाट की बल्कि भाई के सामने ही बहन से दुष्कर्म का प्रयास भी किया। मामले में जवाहर यादव, रामपाल को नामजद करते हुए पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। ऐसे में यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों के बीच सरकार का एंटी रोमियो स्क्वायड कहीं नजर ही नहीं आ रहा।
कुंवरगांव में महिला से दुष्कर्म का प्रयास
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। मौका पाकर दबंग ने महिला को दबोच लिया। हालांकि, वह इसमें कामयाब नहीं हो सका। महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक की भी नहीं सुनी बदायूं। महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म और उसके देवर को गंभीर घायल करने के मामले में जब पीड़ित पक्ष की थाना पुलिस ने नहीं नहीं तो घायल देवर शेखूपुर से भाजपा विधायक धर्मेंद्र शाक्य से मिला। उनको पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। भाजपा विधायक ने मूसाझाग एसओ से मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई के लिए कहा, इसके बावजूद पूरे मामले में मूसाझाग पुलिस ने मनमानी की।