फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seven people injured in road accident, two have serious condition

सड़क हादसे में सात लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Mon, 12 Jun 2017 11:03 PM IST
उझानी।
उझानी। Updated Mon, 12 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Seven people injured in road accident, two have serious condition
घायल। - फोटो : अमर उजाला
कछला-मुजरिया रोड पर सोमवार दोपहर हुआ हादसा      
विज्ञापन

 कछला-मुजरिया रोड पर दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में महिलाओं और बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। पांच घायल एक ही परिवार के हैं। गंभीर रूप से घायल महिला समेत दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।      
हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बगुलानगला के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रसूला निवासी रामनाथ (45) और उसकी पत्नी शीला देवी गांव के एक युवक के साथ बाइक से कछला की ओर निकले। सामने से अथइया निवासी उदयवीर (30) की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। उदयवीर की बाइक पर उसकी पत्नी जसोदा (28), उसकी पांच साल की बेटी तनु, तनु की मौसी पूजा और परिवार की ही छह वर्षीय आकांक्षा सवार थी। एक बाइक पर बच्चों समेत पांच सदस्यों के बैठे होने की वजह से उदयवीर नियंत्रण खो बैठा। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।      घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। घायलों में उदयवीर और शीला की हालत गंभीर बताते हुए चिकित्साधीक्षक महेंद्र बहादुर सिंह ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की भनक लगते ही दोनों बाइक सवारों के घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। उधर, बिल्सी रोड पर अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर को चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर सवार बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव महमदगंज निवासी अजब सिंह (20) पुत्र लालाराम घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

----
दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में छह लोग चोटिल
मुजरिया। दो बाइक की अमने-सामने की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर है। हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र में ज्योरापारवाला गांव के पास हुआ।     मुजरिया थाने के गांव रसूला निवासी नत्थू (40), सोमवती (38) और शीला (50) बाइक से ज्योरापारवाला गांव जा रहे थे। इनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इस बाइक पर कासगंज के थाना ढोलना के गांव अथइया निवासी उदयवीर (20), पूजा (18) और यशोदा (50) सवार थे। हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed