फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   saja

तेजपाल हत्याकांड में तीन को उम्रकैद

Thu, 22 Jan 2015 12:52 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 22 Jan 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
साथ ही तीस-तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

घटना थाना उझानी क्षेत्र के गांव दहेमू की है। 20 मई 2006 को उस समय घटित, जब तेजपाल अपने चाचा के साथ रात 10 बजे घर की तरफ जा रहा था। उस समय गांव में बैलों की चोरी की चर्चा हो रही थी, क्योंकि बैलों की चोरी में तांत्रिक ने आरोपी सोमवीर और उसके पिता रिषीपाल(मृतक) का हाथ होना बताया था। इस आरोप से आहत फतेह सिंह ने सोमवीर को उकसाते हुए कहा, देखता क्या है। तेजपाल ओर रक्षपाल बैलों की चोरी में हम लोगों का नाम बदनाम कर रहे हैं। तभी रिषीपाल, फतेह सिंह, रामस्वरूप और सोमवीर ने जान से मारने की नियत से तमंचों से दनादन फायरिंग की, जिसे उसके परिजन घायल हो गए। जज सिंह ने दोनों पक्षों की सुनवाई उपरांत तेजपाल की हत्या व परिजनों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में दोषी पाकर सोमवीर, फतेज, रामस्वरूप को उम्रकैद सहित तीस-तीस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई, जबकि चौथे आरोपी रिषी पाल की मुकदमे के दौरान मृत्यु हो गई। अभियोजन पक्ष की ओर से संयुक्त पैरवी एडीजीसी मुकेश चंद्र के साथ सुनील सक्सेना ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed