{"_id":"57716cb14f1c1b5f1879b379","slug":"rundi-the-bike-car-killing-two-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक रौंदी, दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने बाइक रौंदी, दो लोगों की मौत
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर थाना क्षेत्र में बदायूं-मेरठ हाईवे पर उस्मानपुर गांव के पास सोमवार रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। बताया जाता है कि बाइक चालक हेलमेट भी नहीं लगाए था।
जरीफनगर थाने के गांव खनुआ नगला निवासी तोताराम (26) पुत्र राम प्रसाद, राम प्रकाश (27) पुत्र छोटे लाल, जोगेंद्र (28) पुत्र श्रीदेव सोमवार रात बाइक से थाना क्षेत्र के गांव जरेठा में एक दावत में शामिल होने जा रहे थे। इनकी बाइक को हाईवे पर उस्मानपुर के पास सामने से आ रही वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तोताराम की मौके पर मौत हो गई। राम प्रकाश और जोगेंद्र घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। रास्ते में रामप्रकाश ने भी दम तोड़ दिया। जोगेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी गंभीर है। दोनों शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। ये खबर पहुंचने पर दोनों घरों में कोहराम मच गया।