फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rob had found someone Second, firing repulsed

लूटने आए किसी को मिला  दूसरा, फायरिंग कर खदेड़ा

Wed, 11 May 2016 11:50 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 11 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
टेड़ाघाट के पास मंगलवार रात वारदात, रिपोर्ट दर्ज नहीं
पुलिस ने कार्रवाई तो दूर मौके पर जाना भी मुनासिब नहीं समझा

  सशस्त्र बदमाशों ने मंगलवार रात टेड़ाघाट के पास ग्रामीण से लूटपाट की  कोशिश की। जब बदमाशों को पता लगा कि जिसको वह लूटने आए हैं, यह वह ग्रामीण  नहीं है। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर उसे खदेड़ दिया। खबर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस  ने मौके पर पहुंचना तक जरूरी नहीं समझा।

कोतवाली क्षेत्र के गांव  चमरपुरा निवासी कमाल मियां कादरी बुधवार रात बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते  में टेड़ाघाट पुल के पास बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाश उसकी जामातलाशी लेने लगे। जब बदमाशों ने उसका चेहरा देखा तो  लगा कि जिसको वह लूटने आए थे, वह यह व्यक्ति नहीं है। इसके बाद  उसे छोड़ दिश। फायरिंग कर उसे वहां से खदेड़ दिया। कमाल मियां गांव पहुंचा और  गांव के लोगों को जानकारी दी। इस पर तमाम लोग मौके पर आ गए। इन लोगों पर भी  बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गांव के लोगों ने भी जवाबी फायरिंग की। तभी बदमाश भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इसको कोई तवज्जो नहीं दी। इससे लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस को मौके पर जाकर मालूमात करना चाहिए था। पुलिस ने वहां जाना भी मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed