फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways driver beaten by police

रोडवेज चालक को पुलिस ने पीटा

Tue, 13 Sep 2016 12:45 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भड़के रोडवेज कर्मियों ने बसें आड़ी-तिरछी करके लगाया जाम 
 शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए एसएसपी की मुहिम को अंजाम दे रहे पुलिस कर्मियों ने रोड पर बस खड़ी करने पर चालक को पीट दिया। इसके बाद उसे सिविल लाइंस थाना ले गए। इससे भड़के रोडवेज चालकों और परिचालकों ने बसें आड़ी-तिरछी खड़ी करके जाम लगा दिया। बसों का संचालन करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। मामला बढ़ने पर सीओ सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में फैसला करा दिया गया। 
सोमवार को सुबह 10 बजे पुलिस लाइंस चौराहा से रोडवेज चौराहा तक जाम लगा होने पर टीएसआई योगेंद्र यादव ने रोडवेज बस चालक को बस अस्पताल रोड की ओर बढ़ाने के लिए कहा, तो उसने कहा कि वह बस रोडवेज डिपो ले जाएगा, लेकिन डिपो में जगह न होने से बस उसने आगे नहीं बढ़ाई। इसे लेकर बस चालक सगीर अहमद और टीएसआई की बहस होने लगी। इस पर रोडवेज चौकी इंजार्च कामेश कुमार ने भी उसे बस आगे बढ़ाने के लिए कहा। न मानने पर पुलिस कर्मियों ने उसके दो-चार थप्पड़ मार दिए और सिविल लाइंस थाने ले गए।  
विज्ञापन

जानकारी होने पर रोडवेज कर्मी भड़क गए और बसें आड़ी-तिरछी खड़ दीं। इससे जाम लग गया। मामला बिगड़ते देख सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी की मध्यस्थता में समझौता करा दिया। इससे दोपहर करीब दो बजे से बसों का संचालन शुरू हो सका। इस दौरान यात्रियों को परेशानी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
परेशान रहे महिला, वृद्ध और विकलांग यात्री 
बदायूं। रोडवेज चालकों के जाम लगाने की वजह से वहां से रिक्शा तक नहीं गुजर पा रहा था। इस वजह से वृद्ध, विकलांग और महिला यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं, रोडवेज में विकलांग यात्रियों को छूट होने की वजह से उन लोगों को निजी वाहनों से यात्रा करने में नुकसान होता है। इस वजह से इन यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

------
रोडवेज को हजारों रुपये का नुकसान 
बकरीद से एक दिन पहले रोडवेज डिपो में करीब तीन घंटे तक कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से बसों का संचालन पूरी तरह से बंद रहा। इससे तमाम बसें समय से संचालित नहीं हो सकीं। इससे परिवहन निगम को कई हजार रुपये का नुकसान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed