फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways Bus Dunlop Thrashed farmer's death

रोडवेज बस ने डनलप  रौंदा, किसान की मौत

Wed, 11 May 2016 11:50 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 11 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हादसे में बैल की भी गई जान, चालक भागा
बुधवार सुबह सिलहरी गांव के पास हुआ हादसा

रोडवेज बस की टक्कर से मजरुल नाम के किसान और एक बैल की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब छह बजे सिलहरी गांव के पास हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। चालक बस मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।

जरीफनगर थाने के गांव जरेठा निवासी मजरुल (38) पुत्र फतायत बुधवार सुबह डनलप से खेत पर जा रहा था। रास्ते में सहसवान कोतवाली के सिलहरी गांव के पास दिल्ली की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उसके डनलप को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक बैल और मजरुल की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बदायूं-मेरठ हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित होने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को हटवाने के बाद जाम खुलवाया। बताया जाता है कि मजरुल की पांच संतान हैं। हादसे में उसकी मौत के बाद परिवार बदहवास है। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed