{"_id":"97a96023d3c54a6f24153c040f4bff59","slug":"road-accident-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोटी हुई होली : गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति समेत तीन की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोटी हुई होली : गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति समेत तीन की मौत
बिल्सी।
Updated Thu, 05 Mar 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौत किसे कहां ले जाए कुछ पता नहीं होता। कुछ ऐसा ही हुआ क्षेत्र के गांव गुधनी निवासी मित्रपाल सिंह के साथ। वह अपनी क्वालिस गाड़ी से पत्नी के साथ गंगा स्नान करके तड़के घर लौट रहे थे कि मौत बनकर रास्ते में खड़ी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से गाड़ी के भिड़ जाने से पति-पत्नी और चालक के बहनोई की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है, उसका उपचार मुरादाबाद में चल रहा है। इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची गुधनी में मातम छा गया। लोग इस हादसे की सही जानकारी हासिल करने को घरों से निकल पड़े। सभी की जुबान पर सिर्फ यही बात थी कि खबर झूठी हो। मगर, सूचना सही निकली जिसने मित्रपाल के घर में रंगों के त्योहार को बदरंग कर दिया।
आज गुरुवार को पूर्णमासी पर गंगा स्नान करने को मित्रपाल सिंह अपनी क्वालिस से देर रात को पत्नी रानी के साथ ननौरा राजघाट गए थे। सूरजपुर निवासी चालक संतोष पुत्र नेमचंद्र ने गांव रानेट थाना बिसौली निवासी अपने बहनोई सत्यपाल को भी साथ ले लिया था। बताते हैं कि स्नान करने के बाद मित्रपाल करीब पांच बजे राजघाट से वापस घर को लौट रहे थे कि बहजोई और बबराला के बीच गांव पाठकपुर के पास रास्ते में गन्ने से भरी खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से अनियंत्रित होकर क्वालिस टकरा गई। गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में मित्रपाल, उनकी पत्नी रानी और सत्यपाल की मौत गई जबकि चालक संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। बहजोई पुलिस ने हादसे की सूचना घर वालों को दी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पहले तो किसी को विश्वास नहीं हुआ किंतु जब पुलिस ने तीनों मृतकों और चालक केविषय में संबंधित जानकारी दी तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सुबह-सुबह रोने-चीखने की आवाज सुनकर गांव के तमाम लोग मित्रपाल के घर पहुंचे। एकाएक गांव में मातम पसर गया। घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं। मगर एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से हर किसी की आंखें नम हो गईं।