{"_id":"7a6ee25c929433889d963fe2ec3b4c6c","slug":"rice-fled-with-the-stolen-tractor-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के धान समेत ट्रैक्टर छोड़कर भागा ड्राइवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के धान समेत ट्रैक्टर छोड़कर भागा ड्राइवर
उझानी (बदायूं)।
Updated Mon, 25 Jan 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि उत्पादन मंडी समिति की टूटी बाउंड्री के जरिये चोरों ने गल्ला व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में सेंध लगा दी। चोरों ने टीनशेड में रखी धान की बोरियों को ट्रैक्टर पर लोड कर लिया। ट्रैक्टर लेकर पिछवाड़े से चोर जैसे ही निकले चौकीदार की नजर पड़ गई। उसने शोर मचाया तो चोर मौके पर धान और ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले।
पुरानी अनाज मंडी निवासी गल्ला व्यापारी रोहताश गुप्ता का कृषि उत्पादन मंडी समिति में प्रतिष्ठान है। धान की खरीद के बाद रोहताश ने बोरियों को टीनशेड में रखवाया था। ट्रैक्टर पर आए चोरों ने 10 बोरियां लोड कर लीं। चौकीदार के शोर पर मंडी के गार्ड भी मौके पर पहुंच गए। उन्हें देख ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। सूचना के बाद गल्ला व्यापारी रोहताश भी पहुंच गए। रोहताश ने पुलिस को बुला लिया। व्यापारियों ने धान को रोहताश के कब्जे में देकर ट्रैक्टर पुलिस के हवाले कर दिया है। बता दें कि बाउंड्री टूटी होने की वजह से चोर पहले भी व्यापारियों के अनाज को नुकसान पहुंचा चुके हैं।
इधर, कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि पकड़ा गया ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।