{"_id":"a1a95c1f9ae1723579bd2eb6bc2677a9","slug":"reap-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बहनों से रेप के प्रयास का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बहनों से रेप के प्रयास का आरोप
badaun
Updated Sun, 14 Dec 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने चार लोगों पर आरोप लगाया है कि उसकी दो बेटियों के साथ उन्होंने रेप का प्रयास किया। पुलिस ने मारपीट में चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज करके घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामला दो समुदायाें के बीच का होने की वजह से लोगों गुस्सा है।
विज्ञापन
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति का धान का सेलर है। रविवार को इस व्यक्ति की सोलह और बारह साल की दो बेटियां सेलर पर बैठी थीं। परिवार का दूसरा कोई व्यक्ति यहां नहीं था। तभी पड़ोसी गांव का एक युवक यहां पहुंचा। बाद में इसी गांव के तीन अन्य लोग भी सेलर पर पहुंच गए। आरोप है कि मुनाजिर ने सोलह साल की लड़की को बदनीयत से पकड़ लिया। लड़की और इसकी छोटी बहन ने विरोध किया तो इन लोगों ने दोनों बहनों को बुरी तरह से पीटा। इसमें दोनों बहनें गंभीर घायल हो गईं। जब सूचना मिलने पर इनके पिता पहुंचे तो दबंगों ने उनको भी पीटा। भीड़ जमा होने पर दबंग भाग गए। यह लोग थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने मनमानी करते हुए हमलावरों के खिलाफ मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर एसओ महेश गौतम का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। अगर रेप की कोशिश का मामला है तो उसकी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन